*झिरन्या। खरगोन*
*संवाददाता दिलीप बामनिया*
*बस की ब्रेक फेल होने से सड़क हादसा, दुर्घटना में 13 लोग हुए घायल, बच्ची सहित 3 की हालत गंभीर
*
खरगोन जिले के झिरन्या क्षेत्र में ब्रेक फेल होने के कारण यात्रियों से भरी बसों के पलटनें की घटनाएं सामने आई है खरगोन से बुरहानपुर हबीब सुरुर बस आज सुबह 10:30 बजे ग्राम पाडल्या के पास पलटी खाने से 13 यात्री घायल हो गए, इनमें एक बच्ची समेत तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें एंबुलेंस के द्वारा खरगोन जिले में रेफर किया गया मौके पर हैलापड़ावा चौकी से पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई गाड़ी के स्टेरिंग एवं ब्रेक फेल होने के कारण असंतुलित होकर ब्रेक नहीं लगने से रोड के साइड में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। ग्रामीण लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से झिरनिया अस्पताल पहुंचाया गया है
*झिरन्या से संवाददाता दिलीप बामनिया की रिपोर्ट*