Breaking News in Primes

प्रयागराज: पुलिस मुठभेड़ में चार लुटेरे गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

0 14

News By-नितिन केसरवानी

कबाड़ी कारोबारी से लूट का खुलासा, ड्राइवर निकला मास्टरमाइंड; लूट की वैगनआर, नकदी, मोबाइल और दो अवैध हथियार बरामद

प्रयागराज: थरवई थाना पुलिस और सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान कबाड़ी कारोबारी से लूट के मामले में चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की वैगनआर कार, नकदी, मोबाइल फोन, चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल और दो अवैध हथियार बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, 3/4 सितंबर की रात थरवई क्षेत्र में मलाका से बेरूई जाने वाली सर्विस रोड के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। दोनों भागने लगे। पीछा करने पर खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में साहिल खान पुत्र वसीम खान निवासी चिलबिलतर चाक पतेली, थाना कोतवाली देहात, प्रतापगढ़ के बाएं पैर में गोली लगी। उसके साथी अब्दुल सत्तार पुत्र फैय्याजुद्दीन निवासी गदियानी, मऊआइमा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ और उनकी निशानदेही पर पुलिस ने राजू उर्फ सूर्यप्रकाश पटेल निवासी नहर ददौली ताखू का पूरा, थाना सोरांव और गोविंद यादव उर्फ शुभम निवासी बरचनपुर, थाना सोरांव को मलाका-मय भैंसाही अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया।

एक सितंबर को हुई थी लूट

पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे हर्टमनगंज स्थित कबाड़ की दुकान के मालिक जीतलाल केशरवानी निवासी रंगपूरा, फाफामऊ के साथ बदमाशों ने मारपीट कर करीब 15 हजार रुपये, तीन अंगूठियां तथा उनकी वैगनआर कार लूट ली थी। मामले में 2 सितंबर को थरवई थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी गोविंद यादव उर्फ शुभम करीब डेढ़ साल से पीड़ित की दुकान पर ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पैसे के लालच में लूट की योजना बनाई और घटना को अंजाम दिया।

यह सामान हुआ बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट के कुल 1,460 रुपये, मोबाइल फोन, वैगनआर कार संख्या UP65 BG 9101, चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल, .32 बोर की पिस्टल, कारतूस व खोखा तथा .315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, बरामदगी और साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में लूट की धाराओं में बदलाव करते हुए धारा 310(2), 317(3), 109(1) बीएनएस तथा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में अब्दुल सत्तार की उम्र करीब 22 वर्ष, राजू उर्फ सूर्यप्रकाश पटेल की 19 वर्ष, साहिल खान की 22 वर्ष और गोविंद यादव उर्फ शुभम की उम्र करीब 20 वर्ष बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, साहिल खान, अब्दुल सत्तार और राजू उर्फ सूर्यप्रकाश के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

कार्रवाई पुलिस आयुक्त और अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में, डीसीपी गंगानगर व अपर डीसीपी के पर्यवेक्षण तथा एसीपी थरवई के नेतृत्व में थरवई थाना पुलिस और सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त टीम ने की।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!