Breaking News in Primes

मनावर-उमरबन के सरकारी छात्रावासों में मिलीं कई कमियां

0 3

मनावर-उमरबन के सरकारी छात्रावासों में मिलीं कई कमियां

एसडीओ कन्नौजे ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश

मनावर। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत धार कलेक्टर उदय रंजन मीना के निर्देश पर मनावर-उमरबन क्षेत्र के सरकारी आदिवासी बालक एवं कन्या छात्रावासों का औचक निरीक्षण किया गया। मान परियोजना के एसडीओ इसराम कन्नौजे ने छात्रावासों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मनावर स्थित बालिका छात्रावास में 100 सीटों की स्वीकृति के बावजूद केवल 50 बेड उपलब्ध मिले। भवन भी पुराना पाया गया। अधिकारियों ने पलंगों की संख्या बढ़ाने, एक पलंग पर एक ही छात्र को रखने, खिड़कियों पर मच्छरदानियां लगाने तथा आवश्यक मरम्मत कार्य तत्काल कराने के निर्देश दिए।

एसडीओ कन्नौजे ने छात्र-छात्राओं से भोजन, पेयजल, बिस्तर, पुस्तक-बैग, शौचालय, स्नान एवं कपड़े धोने की सुविधा और खेल सामग्री सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बालिका छात्रावास में कुछ छात्राएं अनुपस्थित मिलीं, जिस पर नियमित उपस्थिति की निगरानी के निर्देश दिए गए।

परिसर में साफ-सफाई, घास-झाड़ियों की कटाई, रसोई की स्वच्छता और बच्चों को पौष्टिक भोजन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!