Breaking News in Primes

रीवा में भीषण सड़क हादसा 05की मृत्यु 20 लोग घायल।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना पर जताया दु:ख, मृतकों के परिजनों को दी 2-2 तथा घायलों को 1-1लाख रुपये की सहायता

0 96

रीवा में भीषण सड़क हादसा 05की मृत्यु 20 लोग घायल।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना पर जताया दु:ख, मृतकों के परिजनों को दी 2-2 तथा घायलों को 1-1लाख रुपये की सहायता

 

*रीवा के समूचे प्रशासनिक हमले के साथ सीधी सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा रीवा जनार्दन मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंचे।*

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी/, रीवा*

 

 

सीधी -रीवा हाइवे पर आज 2 सितंबर को रीवा जिले के गुढ थाना क्षेत्र अंतर्गत बदवार में हुए भीषण सड़क हादसे बस एवं बल्कर की आमने-सामने भिड़ंत से 5 लोगों की मृत्यु तथा 20 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।इस घटना को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो तथा घायलों को एक एकड़ लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा किए हैं। उन्होंने कहा है कि का दुर्घटना अत्यंत हृदय विदारक है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है.। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिजनों से अपनी आत्मीय संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने राज्य शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं।

 

हादसा तेज रफ्तार कहर का बताया जा रहा है जिसमें बस और बल्कर में जोरदार आमने-सामने की भिड़ंत व दुर्घटना ग्रसित हो जाने से बल्कर रोड पर तो बस सड़क के नीचे जलाशय में जा गिरी। बस में सवार यात्रियों के चीख पुकार से अफरा -तफरी मच गई। घटनास्थल चीख- पुकार से गूंज उठा मौजूद लोग राहत एवं बचाव कर में जुट प्रशासन को सूचित किये। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंच बचाव कार्य में जुट घायलों को एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाए गया। वही खबर लगते ही रीवा कमिश्नर, कलेक्टर तथा एसपी पुलिस बल एवं अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच घायलों के बचाव व समुचित उपचार की व्यवस्था में जुटे रहे।

 

*रीवा- सीधी के सांसद घटनास्थल पर पहुंचे*

 

घटना की खबर लगते ही सीधी सिंगरौली जिले के सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा एवं रीवा जिले के सांसद जनार्दन मिश्रा घटनास्थल पर पहुच बचाव एवं राहत कार्य में सहयोगात्मक भूमिका निभाते हुए प्रशासनिक अधिकारियों एवं डॉक्टर को घायलों की समुचित उपचार व्यवस्था बनाए जाने के लिए निर्देशित किये। हादसे को लेकर दोनों सांसदों द्वारा गहन दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई तथा घायलों के स्वास्थ्य की कामना की गई।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!