Breaking News in Primes

मंडला*यातायात पुलिस व्यवस्था में बाधा बनने वाले ऑटो वाहनों पर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई* *18 ऑटो चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही, ₹9000 समन शुल्क वसूल*

0 20

मंडला*यातायात पुलिस व्यवस्था में बाधा बनने वाले ऑटो वाहनों पर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई*

 

*18 ऑटो चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही, ₹9000 समन शुल्क वसूल*

पुलिस अधीक्षक मंडला श्री राजेश रघुवंशी के निर्देशन में शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु मंडला यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

 

अभियान के तहत थाना यातायात प्रभारी श्री ललित धुर्वे एवं यातायात पुलिस बल द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर ऐसे ऑटो वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जो निर्धारित स्थानों पर वाहन खड़े न कर यातायात बाधित कर रहे थे।

 

कार्यवाही के दौरान कुल 18 ऑटो वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए ₹9000 समन शुल्क वसूला गया।

 

यातायात पुलिस द्वारा सभी ऑटो चालकों एवं अन्य वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित स्थानों पर ही खड़े करें तथा यातायात नियमों का पालन कर शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

 

*मंडला यातायात पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।*

 

राजेन्द्र कुमार श्रीवास प्राइम्स टी वी न्यू ज मंडला

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!