Breaking News in Primes

रीवा संभाग में 5 अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार, नगरीय निकायों की प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत

आयुक्त कैलाश वानखेड़े का आदेश जारी, रीवा, मऊगंज और सतना जिले की नगर परिषदों में नई जिम्मेदारियां

0 2

रीवा संभाग में 5 अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार, नगरीय निकायों की प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत

 

आयुक्त कैलाश वानखेड़े का आदेश जारी, रीवा, मऊगंज और सतना जिले की नगर परिषदों में नई जिम्मेदारियां

 

रीवा/भोपाल। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मध्यप्रदेश ने रीवा संभाग के विभिन्न नगरीय निकायों में प्रशासनिक कार्यों की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पांच अधिकारियों को मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इस संबंध में आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास कैलाश वानखेड़े द्वारा आदेश जारी किया गया है।

 

जारी आदेश के अनुसार शासन द्वारा संबंधित नगरीय निकायों में नियमित मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की पदस्थापना होने तथा आगामी आदेश तक अधिकारियों को उनके वर्तमान कार्य के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

आदेश के तहत श्री मोहित शुक्ला, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद गुढ़ (रीवा) को नगर परिषद गोविन्दगढ़ (रीवा) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। श्रीमती निधि राजपूत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद बैकुण्ठपुर (रीवा) को नगर परिषद सेमरिया (रीवा) का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

 

इसी प्रकार सुश्री नेहा शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद सिरमौर (रीवा) को नगर परिषद त्योंथर (रीवा) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। श्री राहुल शर्मा, राजस्व निरीक्षक एवं प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद मऊगंज को नगर परिषद नईगढ़ी (मऊगंज) का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

 

वहीं श्री संजय सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद कोठी (सतना) को नगर परिषद उचेहरा (सतना) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

 

आयुक्त कैलाश वानखेड़े द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित कलेक्टरों, संभागीय संयुक्त संचालक, परियोजना अधिकारियों तथा संबंधित नगरीय निकायों को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजी गई है।

दैनिक प्राईम संदेश | भोपाल/रीवा | विशेष समाचार

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!