हेडलाइन
मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण के ज्ञानदीप पुरस्कार से सम्मानित हुए नवाचारी शिक्षक दिलीप कुमार श्रीवास्तव
दैनिक
प्राईम संदेश कोरिया छत्तीसगढ़
स्टेट हेड अजीमुदिन अंसारी
मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण के ज्ञानदीप पुरस्कार 2025 से सम्मानित हुए नवाचारी शिक्षक दिलीप कुमार श्रीवास्तव शिक्षा से समाज में सुधार एवं संघर्ष से उत्कृष्टता की पहचान बन चुके हैं शिक्षक दिलीप कुमार श्रीवास्तव माध्यमिक शाला बकना विकासखंड रामानुज नगर जिला सूरजपुर को गत दिवस शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग लक्ष्मी राजवाड़े तथा क्षेत्र के विधायक भूलन सिंह मरावी विधानसभा प्रमाण प्रेम नगर एवं जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर अजय मिश्रा तथा अन्य गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में ज्ञानदीप पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया आपको बता दें कि दिलीप श्रीवास्तव पिछले कई वर्षों से अपने विद्यालय में इको क्लब ,स्वास्थ् योजनाएं ,खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विद्यालय की स्वच्छता, एवं साक्षरता के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट कार्य करते आ रहे हैं विगत वर्ष इन्हें हमर विद्यालय सुधर विद्यालय 2023के अंतर्गत पूरे विकासखंड के स्कूलों में सर्वश्रेष्ठ विद्यालय के पुरस्कार से तात्कालिन कलेक्टर ईफत आरा के द्वारा सम्मानित किया गया था उनके इस कार्य से पूरा विभाग और शिक्षक समुदाय, विद्यालय प्रबंध समिति और शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी आगामी योजनाओं में अभी और भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है उन्होंने यह भी बताया कि हम कहने में नहीं करने में विश्वास रखते हैं और आने वाले समय में हम विद्यालय को और नई ऊंचाइयों पर ले ले जाने की इच्छा रखते हैं यह सब आपसी सामंजस्य सहयोग और विद्यालयों में बच्चों के हितों को ध्यान में रखते हुए किए जाने वाले सतत कार्यों का सकारात्मक परिणाम है आज संस्था की पहचान। संकुल, विकासखंड से हो कर जिला स्तर तक एक अलग पहचान बन चुकी है यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम इसे और ऊंचाइयों तक ले जाएं।