Breaking News in Primes

बड़ी खबर:खंडवा में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई

महिला सुपरवाइजर 4 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, 50 हजार की थी मांग

0 345

बड़ी खबर:खंडवा में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई

 

महिला सुपरवाइजर 4 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, 50 हजार की थी मांग

 

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर संतोष कांवले को इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी सुपरवाइजर ने एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से नियुक्ति के बदले 50 हजार रुपए की मांग की थी। पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने मामले का सत्यापन किया और योजना बनाकर ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया।

 

यह कार्रवाई ग्राम पंचायत रोशनी में की गई, जहां आरोपी को रिश्वत की राशि लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

 

इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है और सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!