Breaking News in Primes

राजगढ़ में बड़ी कार्रवाई:सीएमएचओ डॉ. शोभा पटेल 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

सोनोग्राफी सेंटर अप्रूवल के नाम पर 50 हजार की मांग, लोकायुक्त ने सरकारी आवास पर दबोचा

0 77

राजगढ़ में बड़ी कार्रवाई:सीएमएचओ डॉ. शोभा पटेल 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

 

सोनोग्राफी सेंटर अप्रूवल के नाम पर 50 हजार की मांग, लोकायुक्त ने सरकारी आवास पर दबोचा

 

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। लोकायुक्त पुलिस भोपाल की टीम ने सीएमएचओ डॉ. शोभा पटेल को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

 

जानकारी के अनुसार, हरिओम अहिरवाल निवासी भोपाल ने शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदक राजगढ़ में “सुविधा डायग्नोस्टिक सेंटर” के नाम से सोनोग्राफी सेंटर संचालित करता है और एमपी ऑनलाइन के माध्यम से डॉ. आकर्ष तनेजा का नाम जोड़ना चाहता था।

 

शिकायत में बताया गया कि इस प्रक्रिया के अप्रूवल के लिए सीएमएचओ द्वारा 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। आवेदक पहले ही 10 हजार और 20 हजार रुपये दे चुका था। शेष राशि देने के लिए जैसे ही वह सीएमएचओ के सरकारी आवास पहुंचा, तभी लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को 20 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया।

 

कार्रवाई के बाद लोकायुक्त टीम ने मौके पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

 

लोकायुक्त अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और आगे और खुलासे होने की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!