Breaking News in Primes

ग्राम पंचायत नेबूहा के पंचायत कर्मियों सहित जनपद अधिकारियों पर हो सकती है कार्यवाही* *कल 18 अप्रैल को आयोजित शिविर में भ्रष्टाचार,अनियमित शिकायत की पूर्ण संभावना*

0 270

*ग्राम पंचायत नेबूहा के पंचायत कर्मियों सहित जनपद अधिकारियों पर हो सकती है कार्यवाही*

 

 

*कल 18 अप्रैल को आयोजित शिविर में भ्रष्टाचार,अनियमित शिकायत की पूर्ण संभावना*

 

सीधी/मझौली

 

जनपद पंचायत मझौली की भ्रष्टाचार , कमीशन खोरी व अनियमित की मिसाल कायम करने वाली ग्राम पंचायत नेबूहा जो राजनीतिक एवं प्रभावशील व्यक्तियों के चंगुल में है। निर्माण कार्यों की तो बात ही और है हितग्राही मूलक योजनाओं की राशि भी हड़प ली जाती है। जिसकी शिकायत जिला पंचायत तक पूर्व में पहुंच चुकी है। लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है। जहां विगत एक वर्षों से भ्रष्टाचार व अनियमितता, कमीशन खोरी और जोर पकड़ रखा था। कल 18 अप्रैल को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित की जा रही है। खबर है कि लगातार हो रही शिकायत पुनः कलेक्टर के आने पर किए जाने की तैयारी लोगों द्वारा की गई है जिसकी खबर लगते ही विगत 15 अप्रैल को निवर्तमान सीईओ धनंजय मिश्रा व आरईएस एसडीओ सविता सिंह ग्राम पंचायत भवन नेबूहा पहुंची जहां कोई भी रिकॉर्ड नहीं पाया गया सचिव के तथा कथित पर्सनल पंचायत संविदाकार संपूर्ण फाइल लेकर वहां पहुंचे शिकायतकर्ता को फाइल न दिखाते हुए शिकायत न करने की सामंजस्य बनाने में जुटे रहे। शिकायत करने वाले शिकायत करने के लिए अडगिल रवैया अपनाए रहे। सीईओ के यहां से जाने के उपरांत उसी दिन मुख्य कार्यपालन अधिकारी मझौली की कमान रश्मि पांडे के हाथों सौंप दी गई है क्योंकि पूर्व की तरह बोल दिया जाएगा कि मैं अभी आई हूं! अब देखना होगा कि नवागत मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोगों के शिकायत व विरोध को कैसे झेल पाएगी।

 

*राशि आहरित नहीं हुए काम*

लोगों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा रिकॉर्ड उपलब्ध कराते हुए बताया गया है कि कई कार्य तो भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गए हैं लाखों रुपए के लागत से बने चेक डेम पहले ही हल्की बारिश में ध्वस्त हो बह गए हैं। कई निर्माण कार्य राशि आहरित के बाद भी पूर्ण नहीं कराए गए हैं। वही हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ भी उन्हीं को दिया जाता है जो सेवा करने के लिए तैयार रहते हैं। कई गरीब परिवारों की आवास योजना की राशि भी हड़प ली गई है। जिसकी शिकायत जिला पंचायत तक की गई लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

 

 

*रश्मि पाण्डेय के हाथ बंधा कांटों से गुथा ताज*

 

जिले के मझौली जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायतों के ग्राम विकास निर्माण कार्य, सहित गरीबों की हितग्राही योजनाएं प्रभारी के निष्क्रियता व कमीशन खोरी भ्रष्टाचार, मनमानी की भेंट चढ चुकी हैं। लगभग विगत 3 वर्षों में रश्मि पाण्डेय चौथी प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी मझौली होगी जिनके हाथ में कांटों से गुथा ताज पहनाया गया है। जो चर्चा का विषय बन गया है। लोगों की माने तो उनका कहना है कि निवर्तमान मुख्य कार्यपालन अधिकारी धनंजय मिश्रा जिनके कार्यकाल में काफी अनियमित एवं भ्रष्टाचार हुआ है। कलेक्टर की कार्य प्रणाली से डर अपने आप को दूर कर लिए हैं या कलेक्टर जो 2-3 बार क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं यहां तक की रात्रि चौपाल भी लगा चुके हैं जनपद व ग्राम पंचायत में हुए भ्रष्टाचार एवं एवं अनियमित को भाफ उनको यहां से हटाया जाकर जांच कार्यवाही कराई जाने की कवायत की जाएगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!