Breaking News in Primes

सिंगरौली में डकैती*बदमाशों ने बंदूक की नोक पर बैंक में की लूट चली गोली,*सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल*

0 238

*सिंगरौली में डकैती*बदमाशों ने बंदूक की नोक पर बैंक में की लूट चली गोली,*सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल*

अरविंद सिंह संभागीय ब्यूरो रीवा

मामला रीवा संभाग के सिंगरौली जिले का सामने आया है जहां दिन दहाड़े बैंक में घुस बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लाखों करोड़ों की लूटपाट की है। यह कोई पहला मामला नहीं है जब बदमाश बेखौफ लूटपाट को अंजाण दिए हैं। लूट -पाट घटना- दुर्घटना में हमेशा चर्चित रहने वाले सिंगरौली जिले ने एक बार पुनः कानून और सुरक्षा व्यवस्था को कट घरे में खड़ा कर दिया है।

घटना सिंगरौली जिले के विंध्यनगर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत टाइगर इन होटल के पास संचालित महाराष्ट्र बैंक की बताई जा रही है जहां चार से पांच की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने बंदूक की नोक पर दहशत फैलाई गोली दागी और नगदी सहित सोने चांदी के आभूषण लाखों करोड़ों का पार कर दिए। कुछ लोगों को जिन्होंने विरोध किया छोटे भी पहुंचाई गई हैं। गोली का छर्रा बैंक के अंदर पड़ा मिला है।
वायरल वीडियो में प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार 10 मिनट के अंदर घटना को अंजाम दे जब तक की पुलिस को सूचना दी जाती लोग इकट्ठे हो पाते बदमाश वहां से रफू चक्कर हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल बैंक पहुंच स्थितियों के जायजा लेने में जुटे हुए हैं जहां पर पुलिस अधीक्षक भी पहुंच चुके हैं। ऐसे में जबकि बदमाशों द्वारा बैंक में लूटपाट की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है घेराबंदी ना कर पुलिस बैंक के पास जमा है ऐसे में क्या माना जाए की लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ पाएंगे। वैसे भी सिंगरौली जिले की पुलिस इस समय अपने कार्य प्रणाली के कारण चर्चा में है! अब देखना होगा जबकि ना तो बैंक प्रबंधन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के कोई पुख्ता इंतजाम किया गया था ना ही पुलिस द्वारा कोई सक्रियता दिखाई जा रही है। ऐसे में लोगों अपने आप को कैसे भय मुक्त रख पाएंगे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!