Breaking News in Primes

गॉव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत खमराकला में भाजपा का जनसंपर्क एवं जनसंवाद कार्यक्रम सम्पन्न…

0 12

 

गॉव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत खमराकला में भाजपा का जनसंपर्क एवं जनसंवाद कार्यक्रम सम्पन्न…

 

जुन्नारदेव विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत खमराकला में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित “गॉव चलो बस्ती चलो अभियान” के तहत एक प्रभावी जनसंपर्क एवं जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम में भाजपा नेता नवजीत मोनू जैन ने ग्रामीणजनों से आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की , इस दौरान योजनाओं के लाभ प्राप्त कर चुके हितग्राहियों का सम्मान भी किया गया एवं योजनाओं के लाभार्थियों ने भाजपा सरकार का धन्यवाद भी ज्ञापित किया ।

कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय प्राचीन शिव मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया ।

इसके साथ ही ग्राम पंचायत के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता बद्रीनाथ बारसिया का सम्मान कर उनके संगठनात्मक योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम में उपस्थित मातृशक्ति को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान की गईं ।

ग्रामीणजनों द्वारा उठाई गई विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर उनके त्वरित निराकरण हेतु कार्ययोजना तैयार की गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन , मातृशक्ति एवं उदय नागवंशी , शानिलाल परतेती , चमन कवरेती , योगेश बारसिया , रामलाल उइके व अन्य भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!