Breaking News in Primes

धामनोद बाईपास पर कपड़ों से भरे ट्रक में आग, दमकल ने पाया काबू — बड़ा नुकसान टला

0 118

लोकेशन धामनोद

 

 

धामनोद बाईपास पर कपड़ों से भरे ट्रक में आग, दमकल ने पाया काबू — बड़ा नुकसान टला

 

धामनोद। मध्य प्रदेश के धामनोद नगर में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब मुंबई से इंदौर जा रहे कपड़ों से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। घटना नगर के बाईपास स्थित खाटू श्याम मंदिर के समीप की है, जहां चलते ट्रक में शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़क उठी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक (क्रमांक UP 21 CM 5760) मुंबई से इंदौर की ओर कपड़ों की गठानों से भरा हुआ जा रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रक के केबिन से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में ट्रक का केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही धामनोद नगर परिषद ओर महेश्वर की दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक ट्रक में रखा कुछ कपड़ा जलकर नष्ट हो चुका था, जिससे वाहन मालिक को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि समय रहते दमकल नहीं पहुंचती, तो आग और भी फैल सकती थी और आसपास के क्षेत्र में बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!