Breaking News in Primes

नौगांव में पत्रकारों की मनमानी पर प्रशासन सख्त, बिना अनुमति कार्यालयों में प्रवेश पर होगी कार्रवाई

जनसुनवाई में मिली शिकायत के बाद एसडीएम ने सभी विभागों से मांगा प्रतिवेदन

0 19

नौगांव में पत्रकारों की मनमानी पर प्रशासन सख्त, बिना अनुमति कार्यालयों में प्रवेश पर होगी कार्रवाई

 

जनसुनवाई में मिली शिकायत के बाद एसडीएम ने सभी विभागों से मांगा प्रतिवेदन

 

नौगांव (छतरपुर)। जनसुनवाई में प्राप्त एक शिकायत के आधार पर प्रशासन ने सरकारी कार्यालयों में अनाधिकृत प्रवेश और कथित दबाव बनाने के मामलों को गंभीरता से लिया है। अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) नौगांव द्वारा जारी आदेश में सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे इस संबंध में जांच कर अभिमत सहित प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलेक्टर छतरपुर के निर्देश पर की गई कार्रवाई में शिकायतकर्ता द्वारा आरोप लगाया गया है कि कुछ पत्रकार बिना अनुमति सरकारी कार्यालयों, स्कूलों एवं अन्य संस्थानों में प्रवेश कर दस्तावेजों की फोटो एवं वीडियो बनाते हैं तथा उन्हें सोशल और प्रिंट मीडिया में प्रकाशित कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर दबाव बनाते हैं। इससे शासकीय कार्यप्रणाली प्रभावित होने की बात भी कही गई है।

 

आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि ऐसे मामलों में भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की मांग की गई है। एसडीएम ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तहसीलदार, पुलिस विभाग सहित सभी संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीनस्थों को अवगत कराते हुए कार्यालयों में सूचना चस्पा करें और की गई कार्रवाई की रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करें।

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्यों में बाधा डालने एवं गोपनीय दस्तावेजों के दुरुपयोग के मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा। हालांकि, यह कार्रवाई केवल प्राप्त शिकायतों के परीक्षण के आधार पर की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!