Breaking News in Primes

श्री कृष्ण गोशाला चांपा में गो अनुसंधान केंद्र स्थापित करने की मांग*

0 3

*श्री कृष्ण गोशाला चांपा में गो अनुसंधान केंद्र स्थापित करने की मांग*

 

जांजगीर-चांपा – चांपा-गो माता की संवर्धन, संरक्षण, गो अनुसंधान प्रशिक्षण एवं चिकित्सा हेतु श्री कृष्ण गोशाला चांपा परिसर में गो अनुसंधान केंद्र स्थापित करने की मांग को लेकर भाजपा नेता एवं पूर्व राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि अखिलेश कोमल पांडेय ने दिनांक 12/04/2026 को बिलासपुर प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य गो सेवा आयोग के अध्यक्ष माननीय विशेषर पटेल से सौजन्य भेंट कर ज्ञापन दिया। ज्ञात हो कि, पूर्व राज्य सभा सांसद एवं अनुसूचित जनजाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नंदकुमार साय जी की सांसद निधि से दस लाख रुपए की लागत से श्री कृष्ण गोशाला चांपा में नवीन गोशाला भवन का निर्माण हुआ था साथ ही कार्यक्रम की भूमिपूजन के अवसर पर तत्कालीन एवं वर्तमान गो सेवा आयोग अध्यक्ष के रूप में विशेषर पटेल जी के समक्ष श्री कृष्ण गोशाला चांपा में गो अनुसंधान केंद्र की स्वीकृति हेतु उनसे विस्तृत चर्चा की गई थी। इसी तारतम्य में गो अनुसंधान केंद्र के बहुप्रतीक्षित मांग को पुनः प्रस्तुत किया गया। गो अनुसंधान केंद्र में गो पालन संरक्षण,नस्ल सुधार,संवर्धन के गौ माता के गोबर और गोमूत्र पर आधारित उत्पादों से प्राप्त होने वाली पंचगव्य का परिशोधन कर विस्तृत अनुसंधान के माध्यम से पंचगव्य से निर्मित औषधियों के निर्माण के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी पंचगव्य की महत्ता को स्थापित करने एवं प्रशिक्षण के माध्यम से गो पालन में जन – जन की सहभागिता बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर आदर्श पांडेय भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री, विनय बघेल उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!