Breaking News in Primes

सिविल न्यायालय मझौली में एक साथ आयोजित हुआ विदाई व स्वागत सम्मान समारोह कार्यक्रम। नमः आंखों से दी गई न्यायिक मजिस्ट्रेट को विदाई।

0 0

सिविल न्यायालय मझौली में एक साथ आयोजित हुआ विदाई व स्वागत सम्मान समारोह कार्यक्रम। नमः आंखों से दी गई न्यायिक मजिस्ट्रेट को विदाई।

सीधी/मझौली

न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सुश्री शिवांगी सिंह परिहार के मुख्य अतिथि एवं अधिवक्ता संघ अध्यक्ष मझौली महेंद्र सिंह गौतम के अध्यक्षता में एक साथ विदाई एवं स्वागत सम्मान कार्यक्रम सिविल न्यायालय मझौली के अधिवक्ता सभागार में विगत दिवस गरिमामय ढंग सेआयोजित किया गया। जहां पर सिविल न्यायालय मझौली में पदस्थ कुशल कार्य प्रणाली से अधिवक्ताओं व क्षेत्र वासियों के बीच लोकप्रियता बनाए रखने वाली न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय द्वितीय श्रेणी सुश्री रुचि परते का स्थानांतरण सुजालपुर के लिए हो जाने पर न्यायिक मजिस्टेटों के साथ अधिवक्ताओं एवं न्यायालय के अधिकारियों -कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ के साथ स्मृति चिन्ह भेट कर नमः आंखों से विदा किये। वही
भोपाल से मझौली आने वाले नवनियुक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी लोकेश तारन सर का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया। अधिवक्ताओं के सानिध्य में आयोजित इस विदाई एवं स्वागत सम्मान समारोह कार्यक्रम में अधिवक्ताओं -कर्मचारीयों के साथ क्षेत्र के गणमान्य प्रतिष्ठित लोग, पत्रकार गण शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!