Breaking News in Primes

पूर्व विधायक की भूमिधरी जमीन में बनाई सीसी सड़क,जेसीबी से खोदी सड़क

0 87

News By- हिमांशु उपाध्याय/ नितिन केसरवानी

पूर्व विधायक की भूमिधरी में भू माफियाओं ने बनाई सीसी सड़क।

कौशाम्बी/भरवारी: कोखराज थाना क्षेत्र के वार्ड 24 के बिसुई पूर्व विधायक चायल की भूमधारी जमीन में कुछ लोगों ने सीसी सड़क बनवा कर पीछे जमीन में प्लाटिंग के लिए, सूचना पर समयावधि बिताने के बाद जेसीबी से सीसी सड़क खुदवा दी गई वही स्थानीय लोगों ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस और उच्च अधिकारियों से की है।

वार्ड नंबर 24 बिसुई रोड के अजय मौर्य ने कोखराज थाना पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि बीती रात लगभग दस बजे पूर्व विधायक के पुत्र आशीष पासी के लोगों ने जेसीबी लेकर आए और कुछ दिनों पहले बनी हुई सीसी सड़क को खोद दिया,यही नहीं उन लोगों ने उसकी जमीन पर बनी हुई दीवाल को भी गिरा दिया,विरोध करने पर उन लोगों ने उसे धमकी भी दी है। लेकिन बीती रात जबरन जेसीबी लेकर आए और सार्वजनिक रास्ते की सीसी सड़क को खोदकर उसकी दीवाल को भी गिरा दिया,शिकायकर्ता ने मुख्यमंत्री पोर्टल सहित उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत की है।


– इस संबंध में आशीष पासी ने बताया कि उक्त भूमि मेरे पिता (पूर्व विधायक चायल) के नाम राजस्व अभिलेखों में भूमधरी दर्ज है, जमीन के पीछे प्लाटिंग करने की नियत से जबरन रात में सीसी सड़क निर्माण करवा दिया गया, जिसमें सीसी सड़क भूमिधरी जमीन से हटाने को लेकर कहा गया तो समय मांगा गया था, समयावधि बिताने के बाद सूचना दी गई उसके बाद ही अपनी जमीन से सड़क हटाई गई है ।
– इस सम्बन्ध में कोखराज थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आज समस्या समाधान दिवस में यह शिकायत आई थी,इस संबंध नगर पालिका ईओ राम सिंह और क्षेत्रीय लेखपाल को जांच के लिए कहा गया है,जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आयेंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
– इस सम्बन्ध में नगर पालिका के ईओ राम सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनकी माता जी की बरखी थी,वह अवकाश पर है,सोमवार को आयेंगे तो इसकी जानकारी करने के बाद ही कोई कार्रवाई करेंगे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!