Breaking News in Primes

अवैध उत्खनन कारियों से परेशान गोयरा वासियों ने जांच कार्यवाही की लगाई गुहार! रेत एवं मुरूम, मिट्टी के अवैध उत्खनन का आरोप। वीडियो वायरल कर दी जानकारी।

0 226

अवैध उत्खनन कारियों से परेशान गोयरा वासियों ने जांच कार्यवाही की लगाई गुहार! रेत एवं मुरूम, मिट्टी के अवैध उत्खनन का आरोप। वीडियो वायरल कर दी जानकारी।

 

*अरविंद सिंह सम्भागीय ब्यूरो रीवा:-सीधी/कुशमी*

 

मामला जिले के आदिवासी बहुमूल्य क्षेत्र कुसमी गोतरा का है। अवैध रेत उत्खनन के मामले में चर्चित गांव गोतरा में दिनों दिन अवैध रेत व मुरुम,मिट्टी, पत्थर उत्खनन व परिवहन बढ़ता जा रहा है। जिससे परेशान ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों ने तैयार पंचनामा व वीडियो वायरल कर शासन – प्रशासन से जांच कार्यवाही के गुहार लगा रहे हैं। 7 अप्रैल 2026 को

तैयार किए गए पंचनामे में लेख किया गया है कि ग्राम गोतरा से अवैध रेत व मिट्टी का अवैध उत्खनन व परिवहन किया जा रहा है जिससे गांव की सड़क प्रभावित हो रही हैं।साथ ही अवैध रेत व मुरुम,मिट्टी उत्खनन कारियों द्वारा अराजकता फैलाई जाकर सामाजिक समरसता बिगड़ी जा रही है। इनके इन कृतियों से हम ग्रामीण वासी परेशान हैं।वायरल वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कई लोग अवैध उत्खनन में प्रयुक्त वाहन 407 एवं ट्रैक्टरों को रोक गांव में लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं। फोन पर पूछे जाने पर भय के साए में ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि हमारे गांव गोतरा थाना कुसमी में कुछ दिनों से भारी मात्रा में रेत व मुरुम ,मिट्टी का अवैध उत्खनन व परिवहन किया जा रहा है। रेत के अवैध उत्खनन कारियों द्वारा ही शासकीय भूमि की सिद्ध बाबा पहाड़ी से अवैध रूप से मिट्टी मुरुम खोद नदी तक पहुंचने एवं रेत निकालने के लिए रोड़ बनाया जाकर रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है जिससे गांव की रोड प्रभावित हो रही है। वाहनों के सोर गुल से हम लोग रात में सो नहीं पाते। इतना ही नहीं अवैध उत्खनन कारियों द्वारा गांव में लड़ाई झगड़ा कर सामाजिक समरसता भी बिगड़ी जा रही है। जिससे हम लोग काफी परेशान हैं।इस समस्या से निजात पाने हम लोग अपने जनप्रतिनिधियों से शिकायत कर पंचनामा तैयार कराया है जिस पंचनामे को थाना प्रभारी कुशमी व तहसीलदार कुसमी को भी जांच कार्यवाही के लिए दे दिया गया है यदि कार्यवाही नहीं की जाती तो अगले मंगलवार को हम लोग जिले के जनसुनवाई में शिकायत करेंगे।

 

बताते चलें कि कुशमी का गोतरा गांव रेत उत्खनन के मामले में जिले भर में पहले से चर्चित है लेकिन जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के अनुसार यहां अवैध उत्खनन दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। शासकीय एवं प्राइवेट भूमियों से अब अवैध रूप से मिट्टी ,मुरूम एवं पत्थरों का उत्खनन यह जाने का मामला भी प्रकाश में आया है। ग्रामीणों द्वारा जानकारी देते हुए यह भी बताया गया कि यह अवैध उत्खनन राजनीति से प्रेरित प्रभावशाली लोगों के शिरकत से हो रहा है। सायद यही कारण है कि शासन प्रशासन कार्यवाही करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।

 

अब देखना होगा जबकि इस अवैध उत्खनन व परिवहन से परेशान लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने पंचनामा तैयार कर बनाए गए वीडियो को पंचनामा के साथ वायरल कर व अधिकारियों को सौंप जांच कार्यवाही की मांग की गई है प्रशासन का अगला कदम क्या होगा?

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!