Breaking News in Primes

आंगनवाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग

0 210

लोकेशन = भोपाल
रिपोर्टर = अनुराग शुक्ला

आंगनवाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग

बैतूल से भोपाल तक 11 दिन की पदयात्रा, सरकार से सम्मान और अधिकार की मांग

नियमित वेतन, पेंशन और सामाजिक सुरक्षा की प्रमुख मांगें उठीं

मध्यप्रदेश में आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। बैतूल से भोपाल तक 11 दिन की पदयात्रा निकाली जा रही है, जिसका उद्देश्य सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाना है। जिसको लेकर पैदल मांगकर्ता आज वल्लभ भवन के पास पहुंचे जहां पर पुलिस के द्वारा उनको रोक लिया गया वहीं ज्ञापन किसको देना है कैसे देना है इसको लेकर सरकार के द्वारा किसी प्रकार का कोई आश्वासन मांग कर्ताओं को नहीं दिया जा रहा है ।

कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांगों में सरकारी कर्मचारी का दर्जा, नियमित वेतनमान, पेंशन, बीमा और स्वास्थ्य सुविधाएं शामिल हैं। उनका यह भी कहना है कि वर्तमान में उन्हें न्यूनतम मानदेय पर काम करना पड़ रहा है और सामाजिक सुरक्षा का अभाव है

पदयात्रा 1 अप्रैल से शुरू होकर 11 अप्रैल को भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री निवास तक आए, जहां सरकार को ज्ञापन नहीं देने दिया जा रहा । कार्यकर्ताओं ने साफ कहा है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!