Breaking News in Primes

सेना से रिटायर लौटे वीर सपूत का ऐतिहासिक स्वागत, बिखरोंन में उमड़ा जनसैलाब*

0 390

लोकेशन – धामनोद

 

 

*सेना से रिटायर लौटे वीर सपूत का ऐतिहासिक स्वागत, बिखरोंन में उमड़ा जनसैलाब*

 

धामनोद क्षेत्र के ग्राम बिखरोंन में उस समय उत्सव और गौरव का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होकर अपने पैतृक गांव लौटे वीर सपूत जितेन्द्र वर्मा का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। 25वर्ष तक देश की सीमाओं पर रहकर मातृभूमि की रक्षा करने वाले इस जांबाज सैनिक ने अपनी पूरी सेवा राष्ट्र को समर्पित की। जब वे सेवा पूर्ण कर गांव पहुंचे, तो पूरा बिखरोंन देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

गांव के मुख्य मार्गों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों की गूंज के बीच युवाओं ने तिरंगा लहराते हुए “भारत माता की जय” और “वीर सपूत अमर रहें” के नारों से वातावरण को जोशीला बना दिया। फूल-मालाओं से लदे जितेन्द्र वर्मा पर पुष्पवर्षा की गई और पूरे गांव में एक भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए।

मुख्य मार्ग से होते हुए यह कारवां पटेल धर्मशाला पहुंचा, जहां सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धामनोद थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे का भी सम्मान किया गया

वरिष्ठजनों ने शॉल और श्रीफल भेंट कर वीर सपूत का सम्मान किया। इस अवसर पर गांव के अन्य वरिष्ठ नागरिकों का भी सम्मान किया गया। समारोह के उपरांत सामूहिक भोज की व्यवस्था की गई, जिसमें पूरे गांव ने सहभागिता की।

ग्रामीणों ने कहा कि जितेन्द्र वर्मा ने केवल अपने परिवार या गांव का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका अनुशासन, साहस और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। बिखरोंन गांव का यह ऐतिहासिक स्वागत समारोह लंबे समय तक लोगों के दिलों में देशप्रेम की ज्योति जलाता रहेगा।

जितेंद्र वर्मा ने कहा कि यह मेरे माता-पिता का आशीर्वाद है कि मैं सही सलामत अपने घर लौटा हूं

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!