Breaking News in Primes

हरसिद्धि मंदिर तरावली में म.प्र. संत पुजारी संघ ने भव्य रूप से मनाया स्थापना दिवस

0 17

हरसिद्धि मंदिर तरावली में म.प्र. संत पुजारी संघ ने भव्य रूप से मनाया स्थापना दिवस

संवाददाता। राहुल गोस्वामी
मध्य प्रदेश संत पुजारी संघ द्वारा हरसिद्धि मंदिर प्रांगण, तरावली में स्थापना दिवस के अवसर पर ‘संस्कार उत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं शंखनाद के साथ हुआ, जिससे संपूर्ण वातावरण धर्ममय हो गया।इस अवसर पर मंच पर मुख्य रूप से महंत गुलाबगिरी महाराज सहित अनेक संत, महंत एवं विद्वानजन आसीन रहे।

आयोजन में प्रदेशभर से आए मंदिरों के पुजारी, संत-महंत तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम अत्यंत भव्य और प्रभावशाली बन गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संत पुजारी संघ के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र दीक्षित ने कहा कि संघ के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति और संस्कारों का संरक्षण व प्रचार-प्रसार करना है। उन्होंने प्रदेश को हिन्दू राज्य घोषित करने, धार्मिक स्थलों की भूमि की नीलामी पर रोक लगाने तथा पुजारियों की समस्याओं के समाधान जैसे मुद्दों पर जनजागरण की आवश्यकता पर जोर दिया।समारोह के दौरान समाज सेवा एवं सनातन धर्म के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई विद्वानजनों को मंच से सम्मानित किया गया।

साथ ही सभी से सनातन संस्कृति को अपनाने और उसके संरक्षण के लिए संकल्पित रहने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित अनेक विद्वानों ने सोलह संस्कारों के महत्व पर अपने विचार रखे और उनके सामाजिक एवं आध्यात्मिक पक्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला।कुल मिलाकर, मध्य प्रदेश संत पुजारी संघ का यह स्थापना दिवस समारोह धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना का सशक्त संदेश देता नजर आया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!