Breaking News in Primes

दस हजार के रिश्वत लेते   रंगे हाथ पकडाया एसडीएम कोर्ट के स्टेनो। लोकायुक्त रीवा पुलिस टीम की बड़ी कार्यवाही

0 242

दस हजार के रिश्वत लेते

रंगे हाथ पकडाया एसडीएम कोर्ट के स्टेनो।

लोकायुक्त रीवा पुलिस टीम की बड़ी कार्यवाही,

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

लोकायुक्त रीवा की टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए चुरहट

एसडीएम कोर्ट में पदस्थ स्टेनो को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है!यह कार्यवाही रीवा लोकायुक्त की 12 सदस्यीय टीम ने चुरहट पहुंच

की है।

मिली जानकारी के अनुसार पदस्थ स्टेनो रामहित तिवारी जो एसडीएम कोर्ट चुरहट के कार्यालय में स्टेनो के पद पर पदस्थ बताए जा रहे हैं 10 हजार के रिश्वत लेते ट्रैप हुए हैं। यह कार्यवाही गजेंद्र सिंह पटेल के शिकायत पर की गई है शिकायतकर्ता के अनुसार

(उत्तराधिकार) प्रकरण में नाम दर्ज कराने के एवज में मोटी रकम मांगी गई थी पीड़ित गजेंद्र सिंह ने रीवा लोकायुक्त कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।लेख किया गया था कि चुरहट एसडीएम कार्यालय में पदस्थ स्टेनो रामहित तिवारी द्वारा वारिसाना प्रकरण में नाम चढ़ाने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है। आरोपी पहले ही 25 हजार रुपये पहली किस्त के रूप में ले चुका था और शेष राशि के लिए लगातार दबाव बना रहा है।

शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद लोकायुक्त टीम ने योजना पद तरीके से आज शुक्रवार को जैसे ही पीड़ित ने आरोपी को दूसरी किस्त के रूप में 10 हजार रुपये सौंपे, उसी समय लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के पास से रिश्वत की रकम भी बरामद की गई है।

आरोपी को पूछताछ के लिए चुरहट स्थित सर्किट हाउस ले जाया बताया जा रहा है, जहां रीवा लोकायुक्त टीम द्वारा गहन पूछताछ किया जाना बताया जा रहा है।

लोकायुक्त अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है। साथ ही इस पूरे मामले में अन्य संभावित संलिप्तताओं की भी जांच की जा रही है। अब देखना होगा कि और कितने अधिकारी कर्मचारी इस केस में संलिप्त पाए जाते हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!