Breaking News in Primes

बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह का अदम्य साहस और अटूट आस्था युगों तक प्रेरणादायक रहेगा – जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य

0 24

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: बाबा जोरावर सिंह जी व बाबा फतेह सिंह जी के धर्म की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए आयोजित वीर बाल दिवस पर संगोष्ठी को जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता,जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने साहिबजादों के संघर्ष,बलिदान पर आधारित प्रदर्शनी का फीता काट शुभारम्भ कर अवलोकन किया व उनके स्मृति चित्र पर पुष्पार्चन कर नमन करते हुए संबोधित किया।

काशी क्षेत्र से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता ने साहिबजादों को नमन करते हुए कहा कि भारत एक धर्म प्राण देश है,जब देश मे अन्याय बढ़ता है,तो यहां के महापुरुष रक्षा के लिए खड़े हो जाते हैं। बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी दुनिया के सबसे कम उम्र के बलिदानी हैं। वे मृत्यु के सामने भी धर्म पर अडिग रहे। उन्होंने कहा कि भारत की जीवनी शक्ति इसकी आत्मा है। देश के महापुरुषों से प्रेरणा मिलती है कि हमें देश को संभाल के रखना है। बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी की घर-घर में इन प्रसंगों की चर्चा होनी चाहिए ताकि हमारी नई पीढ़ी को इनसे प्रेरणा मिले। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने साहिबजादों को नमन करते हुए कहा कि वीर बाल दिवस हमें राष्ट्र की रक्षा के लिए सिख गुरुओं के त्याग की महान सिख परंपरा की याद दिलाता है। हमें ऐसे महान वीर सपूतों की प्रेरक कहानियां अपने बच्चों और समाज को बतानी चाहिए। भारत की प्रत्येक पीढ़ी गुरु गोविंद सिंह जी एवं उनके साहिबजादों के बलिदान को सदैव याद रखेगी। देश के लिए जीना और देश के लिए जरुरत पड़ने पर अपने प्राणों की आहुति देने की प्रेरणा हमें वीर बाल दिवस से मिलती है,वीर बाल दिवस हमें राष्ट्र की एकता और अखंडता का भी स्मरण कराता है। समाज को तोड़ने वाली ताकतें हर दौर में सक्रिय रहती हैं। लेकिन गुरु गोविंद सिंह और उनके साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जैसे वीर जिस धरती पर जन्म लेंगे उसकी ओर कोई आंख उठाकर भी नहीं देख सकता।

बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह किसी एक धर्म या पंथ के लिए प्रेरणास्रोत नहीं हैं। वह संपूर्ण भारत के लिए अनुकरणीय हैं,भारत का चरित्र मूल रूप से सामाजिक समरसता का रहा है। हमारे देश में कट्टरता और उन्माद को कभी जगह नहीं मिली। ऐसी तमाम बातों को विस्तार पूर्वक बताया व अद्वितीय शौर्य को नमन किया।इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक व जिला उपाध्यक्ष अजय पाण्डेय,राज्य महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा,अरविंद द्विवेदी,चक्रेश मिश्रा,जिला महामंत्री ब्रम्ह प्रसाद त्रिपाठी,संजय जायसवाल,दीप चंद्र दिवाकर,नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी,डीसीएफ चेयरमैन चंद्र दत्त शुक्ल,वरिष्ठ नेता भोलेशंकर कुशवाहा,जिला पंचायत सदस्य योगेश साहू सहित सम्मानित मण्डल अध्यक्षगण,मण्डल प्रभारीगण,जनप्रतिनिधिगण,मोर्चा जिलाध्यक्षगण,कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!