Breaking News in Primes

अटल जी की विचारधारा से प्रभावित होकर पूर्व कांग्रेस पार्षद भाजपा में शामिल

0 203

लोकेसन-धामनोद

 

अटल जी की विचारधारा से प्रभावित होकर पूर्व कांग्रेस पार्षद भाजपा में शामिल

 

पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर अटल स्मृति पर्व को लेकर धामनोद मंडल में विविध सेवा एवं स्मरणीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से अटल जी के विचारों, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया गया।

अटल जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंडल पदाधिकारियों ने शासकीय अस्पताल पहुँचकर प्रसूति महिलाओं को फल एवं बिस्किट का वितरण किया, जिससे जरूरतमंदों के प्रति भाजपा की सेवा-समर्पण भावना उजागर हुई।

बूथ क्रमांक 187 पर अटल जी के चित्र पर पुष्प हार समर्पित किये इसी अवसर पर पूर्व कांग्रेस पार्षद कन्हैयालाल शिंदे ने भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिन्हें मंडल अध्यक्ष श्रीमती ममता वर्मा ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

अटल जी के संदेशों को आत्मसात करते हुए धामनोद मंडल के सभी बूथों पर अटल जी के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष ममता वर्मा, रामलाल यादव, निलेश माहेश्वरी, पूजा देवकन्या, राजेंद्र पटेल, मुकेश जोशी, महादेव धनगर, संगीता यादव, अनिता शर्मा, राधा पाटीदार, ओम पटेल, सुरेश पाटीदार, राकेश पटेल, विष्णु कर्मा, प्रवीण पाटीदार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!