News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी
कौशाम्बी: पुलिस अधीक्षक कौशांबी श्री राजेश कुमार ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुना। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अपने-अपने शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए, जिन्हें पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से सुनते हुए तत्काल आवश्यक निर्देश दिए।
एसपी ने स्पष्ट रूप से कहा कि हर शिकायत का समाधान समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। उन्होंने संबंधित प्रभारियों को निर्देशित किया कि किसी भी मामले में कोताही न बरती जाए और हर पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जनसुनवाई में आए लोगों ने पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनने और तत्काल जिम्मेदार अधिकारियों को कार्रवाई के आदेश देने को लेकर संतोष व्यक्त किया।
पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि जनसुनवाई आमजन और पुलिस के बीच विश्वास को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है, और पुलिस हमेशा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
इस पहल से न केवल
फरियादियों को राहत मिली, बल्कि पुलिस प्रशासन की संवेदनशीलता और जवाबदेही भी स्पष्ट रूप से नजर आई।