Breaking News in Primes

विश्व मात्स्यिकी दिवस पर आयोजित किया गया रिवर रैचिंग एवं गोष्ठी

0 11

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: विश्व मात्स्यिकी दिवस पर आज प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड,हैदराबाद द्वारा प्रायोजित रिवर रैचिंग कार्यक्रम अन्तर्गत गंगा नदी के उजिहिनी खालसा घाट पर उत्तर प्रदेश मत्स्य विकास निगम लि. की त्रिवेणी हैचरी से 2.35 लाख भारतीय मेजर कार्प (रोहू कतला, नैन) प्रजाति की मत्स्य अंगुलिकाओं (साइज 80 से 100 एम.एम.) का संचय खण्ड विकास अधिकारी मूरतगंज गिरजेश प्रसाद एवं जिलाध्यक्ष निषाद पार्टी विजय कुमार निषाद द्वारा किया गया।
रिवर रैचिंग उपरान्त गोष्ठी का आयोजन किया गया,जिसमें जिला मत्स्य अधिकारी द्वारा गोष्ठी में उपस्थिति मत्स्य पालकों, मछुआ समुदाय के व्यक्तियों एवं अन्य जनमानस को मत्स्य विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नदियों में मत्स्य संरक्षण के साथ-साथ मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देना तथा मत्स्य विभाग में संचालित समस्त योजनाओं को जनमानस तक पहुँचाना है।
कार्यक्रम में पी.के०. शुक्ला जिला मत्स्य अधिकारी, अभिषेक वर्मा मत्स्य निरीक्षक, ब्रजेश सिंह मत्स्य विकास अधिकारी एवं मत्स्य पालक तथा मछुआ समुदाय के लोग उपस्थित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!