Breaking News in Primes

करनी सेना की नई कार्यकारिणी घोषित::कसरावद तहसील में युवा नेतृत्व को मिली अहम जिम्मेदारी

0 359

करनी सेना की नई कार्यकारिणी घोषित::कसरावद तहसील में युवा नेतृत्व को मिली अहम जिम्मेदारी

 

राजू पटेल कसरावद(खरगोन)

 

करनी सेना परिवार खरगोन में नई ऊर्जा और जोश के साथ संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर, प्रदेश संगठन मंत्री अजित सिंह, जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह सनावद की अनुशंसा एवं जिला संयोजक अजय सिंह बेरफड की सहमति से कसरावद तहसील की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इस नई कार्यकारिणी में समाज के युवा और सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। घोषित सूची के अनुसार जिला महामंत्री के पद पर लोकेन्द्र सिंह सायता, जिला उपाध्यक्ष के पद पर कुलदीप सिंह पटेल खलघाट, जिला सचिव के पद पर कु. अजय सिंह खलबुजुर्ग और जिला मंत्री के पद पर कमलेश सिंह भोईदा को नियुक्त किया गया है।नव नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। जिला अध्यक्ष कु. कुलदीप सिंह सनावद ने कहा कि करनी सेना सदैव समाज की प्रतिष्ठा, संस्कृति और एकता के लिए समर्पित रही है। नए पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि वे निष्ठा, अनुशासन और संगठन की भावना के साथ समाज की सेवा करेंगे और सभी वर्गों के बीच एकता की मिसाल कायम करेंगे।नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। समाजजनों ने इस निर्णय को युवाओं को प्रोत्साहन देने वाला बताया है। सभी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे समाज की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और करनी सेना का गौरव और अधिक बढ़ाएंगे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!