Breaking News in Primes

*जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने को लेकर जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने ली बैठक*

0 36

प्राईम संदेश
लोकेशन झालावाड़ राजस्थान
ब्लॉक रिपोर्टर ओम सोनी
4 से 18 नवम्बर तक चल रहे सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ के द्वारा समीक्षा बैठक का आयोजन कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा गया की यातायात नियमों का सख्ती से पालन करवाया जावे
शराब सेवन तथा ओवर स्पीड मामलों में चालकों के ड्राइविंग लाइसेस निलम्बन के निर्देश भी दिए गए वहीं
ओवरलोडिंग, अनाधिकृत संचालन, फिटनेस उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जावे। जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए जिले में 4 से 18 नवम्बर तक 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में शुक्रवार को समीक्षा बैठक में उक्त निर्देश जारी किए गए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, एडीएम अनुराग भार्गव, सीईओ शंभूदयाल मीणा सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने बैठक में सड़क सुरक्षा अभियान को तहत विभागवार किए जाने वाले कार्यों को लेकर निर्देश दिए
*पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि* अभियान के तहत पुलिस विभाग द्वारा शराब पीकर, तेज गति से, गलत दिशा में या खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालो के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान शुरु किया जा रहा है तथा बिना रिफ्लेक्टर या नंबर प्लेट वाले वाहनों पर विधिक कार्रवाई प्रारंभ की गई है सभी राजमार्गों और प्रमुख सड़कों पर संबधित थाना एवं यातायात टीमें प्रभावी कार्रवाई के लिए तैनात कर दी गई हैं।
शराब सेवन तथा ओवर स्पीड मामलों में चालकों के ड्राइविंग लाइसेस निलंबित किए जाने को लेकर
जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने जिला परिवहन अधिकारी समीर जैन को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा अभियान में परिवहन विभाग द्वारा ओवर लोडिंग, अनाधिकृत संचालन, फिटनेस उल्लंघन इत्यादि पर सख्त कार्रवाई करने के साथ ही शराब सेवन तथा ओवर स्पीड मामलों में चालकों के ड्राइविंग लाइसेस निलम्बन की कार्यवाही की जाए साथ ही विभाग द्वारा वाहन चेकिंग अभियान, रिफ्लेक्टर टेप लगवाने, सड़क सुरक्षा कार्यशालाएँ एवं जन जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए।
*हटेंगे अवैध ढाबे और अनाधिकृत संरचनाएं*
जिला कलक्टर ने अभियान में सार्वजनिक निर्माण विभाग, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सहित संबंधित एजेंसियों द्वारा सभी राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर अनाधिकृत कट 15 दिनों में बंद करने के निर्देश दिए इसके अलावा सभी सड़को पर व्हाइट लाइनिंग कार्य कराने, डिवाइडर अथवा मीडियन पर रेलिंग या सुरक्षा जाल लगाने, सड़क किनारे झाड़ियाँ हटाने तथा पटरी एवं गड्डों की मरम्मत का कार्य को लेकर निर्देशित किया गया साथ ही नियमानुसार चेतावनी, संकेतक एवं साइन बोर्ड लगाने के साथ ही अवैध ढाबे, बस स्टैंड एवं अनाधिकृत संरचनाएं भी हटाने को लेकर निर्देश दिए गए।
*45 वर्ष से अधिक आयु के वाहन चालकों का होगा नेत्र परीक्षण*
अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी वाहन चालकों के नेत्र परीक्षण के लिए अभियान चलाया जाएगा साथ ही, एम्बुलेंस की उपलब्धता, ट्रॉमा सेंटर एव निकटवर्ती अस्पतालों की व्यवस्थाओं को भी और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा ताकि प्रभावितों को त्वरित चिकित्सकीय सुविधा मिल सके।
*अभियान के तहत स्थानीय निकाय द्वारा फुटपाथों के अतिक्रमण हटाए जाएंगे*
अभियान के तहत नगरीय विकास एवं स्थानीय निकाय विभाग द्वारा भी फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त करने के साथ ही ट्रैफिक सिग्नलिंग सिस्टम व सड़क प्रकाश व्यवस्था का दुरुस्तीकरण तथा जन-जागरूकता हेतु बैनर, पोस्टर एव डिजिटल डिस्प्ले लगाए जा रहे हैं। जिला कलक्टर ने नगर परिषद् के अधिकारी को शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों की नो एंट्री सीमा एवं समय निर्धारण का भी पुनः परीक्षण के निर्देश दिए गए।
अभियान के माध्यम से एनजीओ,स्वयं सेवी संस्थाओं एव स्थानीय युवाओं को जोड़ने तथा हेलमेट, सीट बेल्ट, मोबाइल उपयोग निषेध, डिपर उपयोग आदि का विशेष प्रचार-प्रसार करने साथ दुर्घटना पीड़ितों की सहायता करने वाले राहवीर नागरिकों को सम्मानित करने के लिए निर्देशित किया गया।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर अनुराग भार्गव, जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शम्भुदयाल मीणा, अति.पुलिसअधीक्षक चिरंजीलाल मीणा सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीण उपस्थित रहे।
*फोटो :~समीक्षा बैठक लेते कलक्टर राठौड़*

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!