Breaking News in Primes

सैफ रिजवी बने अनूपपुर विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत सिंह को मिली जिला महासचिव की जिम्मेदारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

0 51

 

ज्ञानेन्द्र पांडेय
अनूपपुर।

मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के ऑनलाइन चुनाव परिणामों ने युवाओं में नया उत्साह भर दिया है। लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित रहे सैफ रिजवी को अनूपपुर विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष चुना गया है, जबकि धीरौल निवासी प्रशांत सिंह को जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

संगठन के प्रति समर्पण और संघर्ष की मिसाल सैफ रिजवी

बरगवां अमलाई निवासी सैफ रिजवी, पिता श्री अजहर अब्बास रिजवी के पुत्र हैं। परिवार कांग्रेस विचारधारा से वर्षों से जुड़ा रहा है। सैफ बचपन से ही अपने पिता के मार्गदर्शन में राजनीति की समझ विकसित करते हुए युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने का काम करते रहे हैं।

संगठन के विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने हमेशा कांग्रेस का झंडा ऊँचा रखा चाहे विपक्ष में आंदोलन हो, जनसभाएं हों, या युवाओं के हक की आवाज़ उठानी हो। उनके नेतृत्व में अमलाई क्षेत्र में युवक कांग्रेस को नई दिशा मिली। विपरीत परिस्थितियों में भी कांग्रेस के प्रति उनकी निष्ठा ही उन्हें आज इस मुकाम तक लाई है।

कोयलांचल नगरी में खुशी की लहर

सैफ रिजवी की जीत की खबर से कोयलांचल नगरी अमलाई और पूरे अनूपपुर में हर्ष की लहर दौड़ गई। समर्थक सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ ला रहे हैं। स्थानीय नेताओं ने कहा सैफ रिजवी जैसे ऊर्जावान जुझारू और ईमानदार युवा ही कांग्रेस का भविष्य हैं। उनके नेतृत्व में संगठन और सशक्त होगा।

प्रशांत सिंह को मिली नई जिम्मेदारी

धीरौल निवासी प्रशांत सिंह को जिला महासचिव बनाया गया है। संगठन में अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने विशेष पहचान बनाई है। प्रशांत ने कहा मेहनत और निष्ठा ही सफलता की कुंजी है। सैफ भाई जैसे नेतृत्व के साथ हम जिले में संगठन को और मजबूत करेंगे।

चुनाव परिणाम

युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में थे सत्यम पटेल: 739 मत,रितेंद्र सिंह: 974 मत,सैफ रिजवी: 1541 मत,विकास पटेल: 27 मत
1541 मतों से शानदार जीत दर्ज करते हुए सैफ रिजवी ने विधानसभा अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। परिणाम घोषित होते ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान, रफी अहमद, मयंक त्रिपाठी, अजय यादव (किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष), मोतीलाल शर्मा, कैलाश गोटिया, मयंक सिंह सेंगर,धर्मेंद्र सोनी, चंदन सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

भविष्य की नई उम्मीदें

सैफ रिजवी और प्रशांत सिंह की यह सफलता न सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि अनूपपुर के युवाओं की राजनीति में नई ऊर्जा का प्रतीक भी है। युवा वर्ग ने कहा कि वे सैफ रिजवी के नेतृत्व में कांग्रेस के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!