Breaking News in Primes

*ब्लाक एवं नगर कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिर गांधी की 41वीं पुण्य तिथि पर किया याद*

0 64

*ब्लाक एवं नगर कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिर गांधी की 41वीं पुण्य तिथि पर किया याद*
*लोह पुरुष सरदार पटेल की 150 जयंती पर निकाली एकता रैली*
*ब्लॉक संवादाता ओम सोनी*
देश कि पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्व. श्रीमति इंदिरा गांधी जी की 41 वीं पुण्यतिथि पर ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस भवानीमंडी के द्वारा नगर कांग्रेस कार्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित कि गई।
साथ ही देश के पूर्व गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल कि 150 वीं जयंती नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय अस्तोलिया की अध्यक्षता में मनाई गई। ब्लाक कांग्रेस प्रवक्ता अख़्तर अली ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यालय में आयोजित सभा में नगर अध्यक्ष विनय अस्तोलिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इंदिरा गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला साथ ही सरदार पटेल की जयंती पर कहा कि अपनी सूझबूझ से उन्होंने देश को एक सूत्र में बांधा पटेल ने सभी छोटी छोटी रियासतों को एक कर अखंड भारत के निर्माण में सहयोग किया।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी जी एवं लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की छवि पर कार्यकर्ताओं के द्वारा माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
श्रद्धांजलि सभा को संगठन मंत्री कालु लाल सालेचा और पंचायती राज संगठन जिला अध्यक्ष जोरावर सिंह चौहान ने भी सम्बोधित किया। सभा का संचालन नगर कांग्रेस प्रवक्ता मान सिंह जुझारू ने किया कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया।
सभा के तत्पश्चात पंचायती राज संगठन द्वारा राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना रैली नगर में निकली गई जिसका आयोजन नेतृत्व पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष जोरावर सिंह चौहान ने किया।
इस अवसर नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय अस्तोलिया, संगठन मंत्री कालु लाल सालेचा, पंचायती राज संगठन जिला प्रभारी रजिया बेगम, पंचायती राज संगठन जिला अध्यक्ष जोरावर सिंह चौहान, ब्लाक उपाध्यक्ष चैन सिंह सिसौदिया, पार्षद हरीश राठौर, हखिम ख़ान, ललित कुमावत, महिला प्रदेश सचिव करुणा देवी, घीसालाल पूर्व प्रधान, पूर्व सरपंच हरीश रोझा, मंडल अध्यक्ष राम चंद्र वर्मा, इमरोज़ सिकंदराबादी,ब्लाक अध्यक्ष सेवादल आंनद काला, पूर्व पार्षद ब्रजराज सिंह चौहान, पार्षद ललित कुमावत, राम बेरवा, वरिष्ठ नेता महावीर जैन, रामगोपाल पाटीदार, जिला सचिव रहमत खान, कालुसिंह परिहार,मान सिंह जुझारू, जिला कोडिनेटर सेवादल अविनाश परमार, नगर उपाध्यक्ष हसीब चौधरी, डाक्टर अहफाज खान, सुशीला शर्मा, अनिता प्रजापति, आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*फोटो :~ सभा में श्रद्धांजलि देकर एकता रैली निकालते*

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!