Breaking News in Primes

तिरंगे के रंग में रंगा सीधी , बाइक रैली से गूंजा देशभक्ति का संदेश।

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व सीधी पुलिस द्वारा निकाली गई विशाल बाइक तिरंगा रैली।

0 103

तिरंगे के रंग में रंगा सीधी , बाइक रैली से गूंजा देशभक्ति का संदेश।

 

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व सीधी पुलिस द्वारा निकाली गई विशाल बाइक तिरंगा रैली।

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार 13 अगस्त 2025 को सीधी पुलिस के द्वारा विशाल बाइक तिरंगा रैली निकाल ना केवल देशभक्ति का संदेश दिया गया बल्कि यह रैली देशभक्ति, एकता और उत्साह का जीवंत प्रतीक बनी।

रैली में कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी, पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा, जिला पंचायत सीईओ अंशुमन राज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव, एसडीएम नीलेश शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अमन मिश्रा, परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक सुजीत कड़वे, नवनियुक्त डीएसपी शुभम जैन, रक्षित निरीक्षक वीरेंद्र कुमरे, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल, थाना प्रभारी महिला थाना निरीक्षक रीता त्रिपाठी, निरीक्षक अरुणा द्विवेदी, थाना प्रभारी जमोड़ी उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी सहित सीधी पुलिस के अन्य अधिकारी एवं जवान सम्मिलित हुए। इस रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर अस्पताल तिराहा, गांधी चौक, लालता चौक, पुराना हनुमान मंदिर, जामा मस्जिद, सम्राट चौक, पुलिस अधीक्षक कार्यालय होते हुए पुनः कलेक्ट्रेट पहुंच समाप्त की गई। रैली के दौरान पूरे मार्ग में डीजे पर बजती देशभक्ति की धुनों, हवा में लहराते शानदार तिरंगों और नागरिकों के जोशीले नारों ने माहौल को पूरी तरह देशप्रेम के रंग में रंग दिया।

 

*जिले के सभी थाना/ चौकियों में रैली का हुआ आयोजन*

 

पुलिस अधीक्षक सीधी डा रवीन्द्र वर्मा के निर्देश पर

जिले के सभी थाना एवं चौकियों में भी भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों, युवाओं और पुलिस बल ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इससे पूरे जिले में देशभक्ति की लहर और भी प्रबल हुई तथा स्वतंत्रता दिवस का उत्सव जन-जन तक पहुँच रहा। इस आयोजन का उद्देश्य न केवल स्वतंत्रता दिवस का स्वागत करना था, बल्कि युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सामाजिक एकता की भावना को प्रबल करना भी था। सीधी पुलिस ने यह संदेश दिया कि देशभक्ति केवल शब्दों में नहीं, बल्कि कर्म और एकता के स्वरूप में प्रकट होती है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!