Breaking News in Primes

अति. जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीमती शशि गजराना ने उप कारागृह भवानीमंडी का किया निरीक्षण!

0 118

अति. जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीमती शशि गजराना ने उप कारागृह भवानीमंडी का किया निरीक्षण!

ब्लॉक रिपोर्टर ओम सोनी

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार अति. जिला एवं सेशन न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झालावाड़ श्रीमती शशि गजराना द्वारा 13 अगस्त को उप कारागृह भवानीमंडी का निरीक्षण किया गया

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों को दिये जाने वाले भोजन, नाश्ता, कैंटीन सुविधा एवं चिकित्सकीय सुविधाओ के सम्बन्ध मे जानकारी लेते हुए उपस्थित बन्दीयों से उन्हे मिल रही सुविधाओ के बारे मे चर्चा एवं उनके प्रकरणों तथा जमानत याचिकाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली गई।

निरीक्षण के दौरान कारागृह एवं बैरकों में साफ सफाई एवं बैरकों की स्थिति का भी जायजा लिया एवं कारागृह परिसर मे समुचित साफ सफाई रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान ऐसे बन्दी जो निःशुल्क विधिक सहायता की पात्रता रखते हो एवं पैरवी के लिए स्वयं के स्तर पर अधिवक्ता नियुक्त करने में असमर्थ हैं उन बंदियों के विधिक सहायता के प्रार्थना पत्र भरवाये गये एवं सम्बन्धित को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होने कारागृह मे स्थापित विधिक सहायता क्लिनिक का भी निरीक्षण किया एवं संधारित पत्रावलीयों एवं रजिस्टरो को भी जाँचा। वक्त निरीक्षण उप कारागृह मे 72 बंदी उपस्थित मिले निरीक्षण के दौरान उप कारागृह कर्मी राजवीर, वरिष्ठ सहायक विनोद गोड, कनिष्ठ सहायक अंकित शर्मा एवं जेल में कार्यरत कर्मचारी उपस्थित रहे।

*फोटो :~ उप कारागृह के निरीक्षण पर अति. जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीमती शशि गजराना*

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!