Breaking News in Primes

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बीज मिनीकिट कृषकों को कैम्प के माध्यम से निःशुल्क किया गया वितरित

0 17

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: मुख्य विकास अधिकारी श्री विनोद राम त्रिपाठी द्वारा तहसील मंझनपुर जिला कृषि अधिकारी कार्यालय स्थित किसान कल्याण केन्द्र, मंझनपुर, में कृषि विभाग, द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड, दलहन, तिलहन अन्तर्गत अरहर, तिल के मिनीकिट बीज एवं श्री अन्न योजनान्तर्गत मोटे अनाज-कोदो, बाजरा, सावॉ व रागी के बीज मिनीकिट का वितरण कृषकों को कैम्प के माध्यम निःशुल्क वितरित किया गया। मंझनपुर विकासखण्ड के कृषक श्री बासदेव, श्री महन्त लाल, श्री राजकुमार, को अरहर बीज मिनीकिट, मो0 खैरात हुसैन, श्री चन्द्रिका प्रसाद, श्री भैरव प्रसाद, को बाजरा मिनीकिट, श्री रामसुचित, श्री अखिलेश को सावॉ का बीज मिनीकिट तथा तिल बीज के मिनीकिट श्री रामभजन, श्री दखिनी प्रसाद को प्रदान किया गया। उक्त के अतिरिक्त खेतों की मिट्टी की जॉच कराने वाले कृषकों श्री अयोध्या प्रसाद, श्री रामसुचित, श्री सरोज कुमार को मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद के कृषकों को खेतों में उर्वरक व अन्य रसायन के उपयोग की मात्रा मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार प्रयोग करने की सलाह दिया तथा जैव उर्वरक के प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जिससे खाद्यान्न की गुणवत्ता व पौष्टिकता बनी रहे। मोटे अनाज एवं दलहन उत्पादन क्षेत्र को बढ़ाने के लिए जनपद के किसानों से अनुरोध किया गया तथा आधुनिक खेती करने के लिए कृषकों से अनुरोध किया कि पशुपालन, मुर्गी पालन, मत्स्य पालन, फल व फूल (उद्यानिकी) की खेती एक साथ करके अपनी आमदनी को कई गुना बढ़ा सकते हैं।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद के किसानों को मृदा परीक्षण कराने की सलाह दिया कृषि विभाग तथा सम्बन्धित अन्य विभागों को निर्देशित किया गया कि कृषकों तक सिंचाई, उर्वरक, बीज व अन्य नवीन योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से सम्बन्धित विभाग उपलब्ध करायें।

इस अवसर पर उप कृषि निदेशक श्री सतेन्द्र कुमार तिवारी, जिला कृषि अधिकारी, कृषि विज्ञान केन्द्र, के प्रमुख श्री अजय सिंह, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, मंझनपुर आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!