Breaking News in Primes

हरियाणा में 1.18 लाख कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी:5% इजाफे से हर महीने ₹1200 रुपए तक का फायदा; 1 जून से मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन

0 22

हरियाणा में 1.18 लाख कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी:5% इजाफे से हर महीने ₹1200 रुपए तक का फायदा; 1 जून से मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के कर्मचारियों को तोहफा दिया है। HKRN के तहत काम कर रहे कर्मचारियों की सैलरी में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इससे कर्मचारियों की सैलरी में 900 रुपए से लेकर करीब 1200 रुपए तक की बढ़ोतरी होगी।

 

मानव संसाधन विभाग ने इसे लेकर लेटर जारी कर दिया है। ये आदेश 1 जून से लागू होंगे। प्रदेश में HKRN के करीब 1.18 लाख कर्मचारी हैं।

 

सरकारी की तरफ से जारी आदेश की कॉपी..

 

पिछले साल जुलाई में 8 प्रतिशत बढ़ी हरियाणा में DC रेट व कॉन्ट्रैक्ट बेस पर लगे कर्मचारियों को 13 अक्टूबर, 2021 को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत मर्ज किया गया था। पिछले साल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कर्मचारियों की सैलरी में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। 1 जुलाई 2024 से ये आदेश लागू हुए थे।

 

जिसके तहत कैटेगरी-1 के जिलों में लेवल-1 कर्मचारियों को 18,400 रुपए से बढ़कर 19,872 रुपए, लेवल-2 कर्मचारियों को 21,650 रुपए से 23,382 रुपए और लेवल-3 कर्मचारियों को 22,300 रुपए से बढ़कर 24,084 रुपए वेतन किए गए थे।

 

कैटेगरी- 2 के जिलों में लेवल-1 कर्मचारियों को 16,250 रुपए से बढ़कर 17,550 रुपए, लेवल-2 कर्मचारियों को 19,450 रुपए से 21,600 रुपए और लेवल-3 कर्मचारियों को 20,100 रुपए से बढ़कर 21,708 रुपए किए गए थे।

 

कैटेगरी-3 के जिलों में लेवल-1 कर्मचारियों को 15,050 रुपए से बढ़कर 16,254 रुपए, लेवल-2 कर्मचारियों को 18,300 रुपए से 19,764 रुपए और लेवल-3 कर्मचारियों को 18,900 रुपए से बढ़कर 20,412 रुपए किए गए थे।

 

2023 में 10 से 20% की हुई थी बढ़ोतरी इससे पहले साल 2023 में HKRN कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी की गई थी। जिसके तहत थर्ड लेवल में 10 साल के अनुभव वाले व्यक्ति को मिलने वाली सैलरी का बेस रेट 20,700 रुपए तक कर दिया गया था। 10 साल का अनुभव रखने वाले व्यक्ति की सेकेंड लेवल की नौकरी की सैलरी का बेस रेट 22,000 और फर्स्ट लेवल 18,100 रुपए हो गया था।

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!