Breaking News in Primes

ब्रह्माकुमारीज ओम शांति भवन खरौद में 2025 समर कैंप व तिरंगा यात्रा सम्पन्न

0 15

ब्रह्माकुमारीज ओम शांति भवन खरौद में 2025 समर कैंप व तिरंगा यात्रा सम्पन्न

 

शिवकुमार शर्मा

ब्लॉक रिपोर्टर शिवरीनारायण

 

रिगनी / खरौद प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ओम शांति भवन खरौद सेवाकेंद्र में 5 दिवसीय 23 मई से 27 मई तक बाल व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन रखा गया,जिसमें बच्चों को हर दिन अलग _अलग तरीके से मेमोरी पॉवर बढ़ाना, एकाग्रता, आंतरिक सुंदरता, आत्मविश्वास, मेडिटेशन , ड्रॉइंग, खेल खेल में योग, गेम, बलून एरोबिक्स, आदि सिखाया गया। जिसका बच्चों ने खूब आनंद लिया,26 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत् भारतीय सेना के सम्मान में बच्चों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा ओम शांति भवन सेवाकेंद्र से प्रारंभ होकर नगर पंचायत खरौद होते हुए श्री लक्ष्मणेवर मंदिर में समापन हुआ, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री गोविंद यादव एवं सभी पार्षद गण उपस्थित रहे और यात्रा के प्रति अपनी शुभ कामनाएं दी। समर कैंप के आखिरी दिन 27 मई को बच्चों का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया जिसमें बच्चों ने गीत, कविता, नृत्य आदि में भाग लिया। खरौद सेवाकेंद्र इंचार्ज ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी द्वारा सभी बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया। नगर अध्यक्ष गोविंद यादव, उपाध्यक्ष महेश्वर यादव,पार्षद हुल्लास साहू, पार्षद परमानंद रोहिदास के हाथों से सभी बच्चों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। बच्चों का उमंग उत्साह देखकर अध्यक्ष महोदय बहुत उत्साहित हुए और ऐसे कार्यक्रम करते रहने की आग्रह करते बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की, समर कैंप में बीके चंद्रकांता बहन, बीके इशिका बहन, बीके एकता बहन, बीके देवकांता बहन का विशेष सहयोग रहा ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!