Breaking News in Primes

भारत से बोरिया-बिस्तर समेट रही यह कंपनी, खरीदने की होड़ में हैं टाटा-अडानी समेत 15 दिग्गज

0 54

भारत से बोरिया-बिस्तर समेट रही यह कंपनी, खरीदने की होड़ में हैं टाटा-अडानी समेत 15 दिग्गज

नॉर्वे की सरकारी कंपनी Statkraft भारत में अपना कामकाज बंद कर रही है। उसकी भारतीय यूनिट को खरीदने के लिए कई दिग्गज कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है। इनमें टाटा, अडानी, रिन्यू पावर के साथ-साथ दो सरकारी कंपनियां भी शामिल हैं। Statkraft यूरोप की सबसे बड़ी रिन्यूएबल पावर कंपनी है।

नई दिल्ली: नॉर्वे की सरकारी कंपनी Statkraft भारत से अपना कारोबार समेटने की तैयारी में है। उसकी भारतीय यूनिट को खरीदने के लिए कई बड़ी कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है। इनमें टाटा पावर, अडानी ग्रीन, KKR के निवेश वाली Serentica Renewables और Greenko जैसी 15 कंपनियां शामिल हैं। इन सभी कंपनियों ने Statkraft से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल करने के लिए एनडीए यानी नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट साइन किया है। मतलब बोली लगाने से पहले वे कंपनी के बारे में पूरी जानकारी हासिल करना चाहती हैं। इस होड़ में टाटा, अडानी और ग्रीनको के अलावा रिन्यू पावर, अवाडा एनर्जी, वारी एनर्जीज, एडलवाइस ऑल्टरनेट एसेट्स, Energielis, Gentari, दो सरकारी कंपनियां और तीन इन्वेस्टमेंट फर्म भी शामिल हैं। Energielis को Statkraft के पूर्व इंडिया हेड राहुल वार्ष्णेय चला रहे हैं।

 

इकनॉमिक टाइम्स की एक खबर के मुताबिक Statkraft भारत में अलग-अलग तरह से बिजली बनाती है। उसके पास विंड एनर्जी, सोलर एनर्जी, हाइड्रो पावर और हाइब्रिड पावर प्लांट हैं। हाइब्रिड पावर प्लांट में एक से ज्यादा तरीकों से बिजली बनाई जाती है। Statkraft अपनी भारतीय यूनिट के लिए 1.5 से 2 अरब डॉलर मांग रही है। इस यूनिट के पास 2 गीगावाट की रिन्यूएबल एनर्जी बनाने की क्षमता है। इसमें वो प्रोजेक्ट भी शामिल हैं जो अभी चल रहे हैं और वो भी जो अभी बन रहे हैं। टाटा पावर ने इस बारे में कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया। Serentica Renewables के एक प्रवक्ता ने कहा कि वह हमेशा बिजनस के नए मौकों की तलाश में रहती है। उन्होंने कहा कि एनडीए साइन करना एक आम प्रक्रिया है, जिससे वे ऐसे मौकों का पता लगाते हैं। अडानी ग्रीन, ग्रीनको, रिन्यू पावर, अवाडा एनर्जी, वारी एनर्जीज, एनर्जेलिस और जेंटारी ने इस बारे में कोई जवाब नहीं दिया।

 

कंपनी का भारत में प्रोफाइल

Statkraft अपनी भारतीय यूनिट को चार हिस्सों में बेच रही है, ताकि खरीदने वालों के पास ज्यादा विकल्प हों। पहला हिस्सा राजस्थान में पवन और सौर ऊर्जा से जुड़े एसेट्स का है, जिनकी क्षमता 1.5 गीगावाट है। दूसरा हिस्सा हिमाचल प्रदेश में दो हाइड्रो पावर प्लांट का है, जो मालना और Allain Duhangan में हैं। ये दोनों प्लांट LNJ भीलवाड़ा ग्रुप के साथ 49:51 की पार्टनरशिप में चल रहे हैं। तीसरा और चौथा हिस्सा हिमाचल प्रदेश के तिदोंग और उत्तराखंड के केदारनाथ में मौजूद हाइड्रो पावर एसेट्स हैं। कंपनियों को इस महीने के आखिर तक अपनी बोली लगानी है। वे चाहें तो पूरा पोर्टफोलियो खरीद सकते हैं या फिर अलग-अलग हिस्सों के लिए भी बोली लगा सकते हैं

Statkraft यूरोप की सबसे बड़ी रिन्यूएबल पावर कंपनी है। उसने 23 अक्टूबर 2024 को भारत से अपना कारोबार समेटने का ऐलान किया था। कंपनी नॉर्वे, यूरोप और साउथ अमेरिका में इन्वेस्टमेंट को प्राथमिकता दे रही है। Statkraft ने 2001 में भारत में कारोबार शुरू किया था। Statkraft पहली विदेशी कंपनी थी जिसने भारत में दिवालिया हो चुकी कंपनी के एसेट्स खरीदे थे। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने मार्च 2023 में Lanco Mandakini Hydro Power के लिए Statkraft की बोली को मंजूरी दी थी।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!