Breaking News in Primes

शैक्षणिक भर्मण में बच्चों को आईटीआई कॉलेज, पुलिस थाना व ईंट भट्ठों का कराया भर्मण

0 12

शैक्षणिक-भर्मण-में-बच्चों-को-आईटीआई-कॉलेज,-पुलिस-थाना-व-ईंट-भट्ठों-का-कराया-भर्मण

पाटी

नई शिक्षा नीति-2020 व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को एक्सपोजर विजिट के क्रियान्वयन के लिए कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को व्यवसायिक शिक्षा के तहत कौशल बढ़ाने के लिए स्थानीय लघु उद्योगों का शैक्षणिक भ्रमण व हितग्राहियों से रोजगार मूलको पर चर्चा के उद्देश्य से जनशिक्षा केंद्र स्तरीय एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। जिसमें जन शिक्षा केंद्र कन्या उमावि व बालक उमावि पाटी की 12 शालाओं के बालक बालिकाएं शामिल थी। शैक्षणिक भर्मण के दौरान सबसे पहले बच्चों को आईटीआई कॉलेज का भर्मण कराया गया। यहां पर संचालित अलग-अलग ट्रेड के शिक्षकों ने ट्रेड के बारे में जानकारी दी गई। जिसमे कोपा ट्रेड, डीजल मैकेनिक व इलेक्ट्रिशियन ट्रेड समेत अन्य ट्रेड की जानकारी शिक्षकों के द्वारा दी गई। इसके बाद रोसर फाटा पर संचालित ईंट भट्ठे पर पहुँचे यहां पर ईंट भट्ठा संचालक गजु प्रजापत ने ईंट बनाने की विस्तृत जानकारी दी।

और कहा कि मिट्टी को ईंट बनाने के लिए जो संघर्ष कुम्हार द्वारा किया जाता हैं इसी प्रकार शिक्षक भी बच्चों को कई संघर्षों के बाद शिक्षित करता है और उसके मंजिल तक पहुँचाता है। यहां पर बच्चों को पुलिस थाना लेकर पहुँचे। यहां पर बच्चों ने शस्त्रागर,रिकॉर्ड रूम,थाना प्रभारी कक्ष, बंदीगृह,हेड मुहर्रिर का भम्रण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। जिसमें अलग-अलग कक्षों की जानकारी पुलिसकर्मियों ने दी। इसके साथ ही थाना प्रभारी रोहित पाटीदार ने बच्चों को सायबर ठंगी,गुड़ टच बेड टच,यातायात नियम समेत अन्य अपराधों की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया। ततपश्चात नदी किनारे पर मटके बनाने का कार्य कर परमानंद गोले के यहां पहुँचकर मटके बनाने की विधि जानी। साथ ही उससे होने वाली आय प्राप्ति की भी जानकारी दी गई।

आखिरी में कन्या उमावि स्कूल परिसर पहुँचे यहां पर व्यवसायिक पाठ्यक्रम की शिक्षिका सुमन मालवीया ने ब्यूटी एंड हेल्थ वैलनेस की जानकारी दी। और शैक्षणिक भर्मण का समापन किया गया। कार्यक्रम में जनशिक्षा केंद्र प्रभारी मालसिंग चौहान ने आभार प्रकट किया। इस दौरान जनशिक्षा केंद्र के कलस्टर प्रभारी रविकांत त्रिपाठी, फिरोज खान, सहयोगी संतोष देशमुख, शिक्षक महेंद्र, सुनील,मांगीलाल, कमल,वृंदावन,लक्षमी,आशीष समेत अन्य मौजूद थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!