Breaking News in Primes

प्रदेश में रैपिड मैट्रो 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी, 45 मिनट में तय होगा ढाई घंटे का सफर

0 47

हरियाणा
हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश में रैपिड मैट्रो 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। NCRTC ने इसका टीजर लॉन्च कर दिया है। जिसमें दावा किया गया है कि रैपिड मैट्रो दिल्ली से करनाल तक का सफर मात्र 45 मिनट में तय करेगी।  

45 मिनट में तय किया जा सकेगा सफर
अब दिल्ली के लोगों को करनाल से आना-जाना आसान हो जाएगा। अभी करनाल से दिल्ली का सफर तय करने में करीब ढाई घंटे का सफर तय करना पड़ता है। रैपिड मेट्रो के चलने के बाद यह सफर केवल 45 मिनट में तय किया जा सकेगा। हालांकि इस प्रोजेक्ट पर अभी सर्वे का काम चल रहा है। जिसे शुरू होने में थोड़ा समय लग सकता है।

दिल्ली से करनाल तक बनेंगे 17 स्टेशन
दिल्‍ली से करनाल तक विस्‍तार के बाद रैपिड मैट्रो के स्‍टेशन भी तय हो गए है। कहा जा रहा है कि दिल्‍ली से करनाल तक 17 मेट्रो स्‍टेशन बनाए जाएंगे। इसमें करनाल में केवल 3 स्‍टेशन होंगे। दावा किया जा रहा है कि दिल्‍ली-करनाल रैपिड मेट्रो रेल लाइन का काम जल्‍द शुरू हो जाएगा। हालांकि, सरकार की ओर से अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पहले दिल्ली से पानीपत तक रैपिड मेट्रो चलाने का प्लान था। हालांकि सीएम नायब सिंह सैनी ने हाल ही में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से बैठक की थी। जिसमें इस प्रोजक्ट को करनाल तक विस्तार करने की मांग की गई थी। जिस पर मनोहर लाल ने आश्वासन दिया था कि इस पर काम किया जाएगा और सर्वे कराया जाएगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!