Breaking News in Primes

पंजाब में देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश, आपत्तिजनक हालत में पकड़े लड़के&लड़कियां, पुलिस ने 3 FIR दर्ज की

0 29

रूपनगर
रूपनगर में देह व्यापार के धंधे पर्दाफाश हुआ है। सदर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर औचक छापेमारी कर देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश करते हुए 2 होटलों से 10 लड़के-लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। सदर पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया है और बाकी के खिलाफ जांच जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रूपनगर के ख्यासपुरा गांव के पास हाईवे पर सदर पुलिस ने एक गुप्त सूचना मिलने पर 2 होटलों में औचक छापेमारी की, जहां से 10 लड़के-लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में बरामद किया गया। SHO थाना सदर सिमरनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने अब तक 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जबकि लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल रूपनगर भेज दिया गया है और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि पुलिस को लंबे समय से रूपनगर-नंगल हाईवे पर चल रहे कुछ होटलों में देह व्यापार के धंधे की शिकायत मिल रही थी, लेकिन कल पुख्ता सूचना के बाद पुलिस टीमों ने मौके पर जाकर छापेमारी की और सफलता हासिल की है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!