Breaking News in Primes

छत्तीसगढ़&कबीरधाम जिले में अधिकांश दुकानें बंद, कवर्धा आगजनी काण्ड पर कांग्रेस जता रही

0 33

कबीरधाम.

कबीरधाम जिले के जंगल रेंगाखार थाना क्षेत्र के ग्राम लोहारीडीह में हुए आगजनी, हत्याकांड व पुलिस की मारपीट से आरोपी की मौत के मामले में आज शनिवार को कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान है। इस बंद का असर कबीरधाम जिले में सुबह से दिखाई दिया है। अधिकांश दुकानें बंद दिखाई दे रही है।

हालाकि, प्रदेश स्तर पर व्यापारी संगठन चैंबर ने अपना समर्थन नहीं दिया है। इसके बाद भी कबीरधाम जिले के कवर्धा, पंडरिया, पांडातराई, कुंडा, बोड़ला, सहसपुर लोहारा, पिपरिया, पोंडी समेत अन्य बड़े कस्बे में दुकान बंद है। इस बंद में  इमरजेंसी सेवाओं को अलग रखा गया है। इस घटनाक्रम के बाद राज्य सरकार की काफी किरकिरी हो रही है। कल शुक्रवार देर रात को कबीरधाम कलेक्टर व एसपी को सरकार ने हटा दिया। दोनों अफसरों को हटाएं जाने के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने तंज कसा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा कि खराबी सिर्फ डिब्बों में नहीं हैं, इंजन को भी हटाना पड़ेगा। साहू समाज पूछ रहा है कि गृहमंत्री विजय शर्मा को क्यों नहीं हटाया जा रहा है? उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री के गृह जिले कबीरधाम में कलेक्टर और एसपी को आखिरकार हटाना पड़ा। क्यों हटाना पड़ा? क्योंकि कानून व्यवस्था संभल नहीं रही थी। कितनी शर्मनाक बात है।वैसे भाजपा सरकार में यह आम बात हो चली है।

ये है पूरा मामला
बीते रविवार 15 सितंबर को इस गांव से 5 किमी दूर एमपी-सीजी बॉर्डर पर गांव के शिव प्रसाद साहू उर्फ कचरू साहू का शव फांसी पर लटके मिला। इसकी हत्या की शक को लेकर ग्रामीणों ने गांव के रघुनाथ साहू के घर हमला कर दिया। घर को आग के हवाले कर दिया है। कबीरधाम एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। देर शाम पुलिस की टीम गांव के भीतर आग लगे हुए घर पर पहुंची, जहां पर रघुनाथ साहू का शव जला हुआ मिला। इस गांव में भूमि विवाद चल रहा था। रघुनाथ साहू के परिवार व ग्रामीणों के बीच काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था। यह विवाद रौद्र रूप ले लिया। जिस युवक की शव जंगल में मिली है, वह एमपी के बालाघाट जिले के बिरसा थाना क्षेत्र में आता है। ऐसे में बालाघाट पुलिस मामले की जांच कर रहीं है। शुरुआती शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि हुई है। इधर, गांव में आगजनी व हत्या को लेकर पुलिस ने अब तक 69 लोगों को गिरफ्तार किया। बुधवार को इन आरोपियों में प्रशांत साहू उम्र 27 निवासी ग्राम लोहारीडीह की कवर्धा जेल में मौत हो गई। इसके बाद पूरा मामला बदल गया। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाया।

मृतक प्रशांत साहू के शरीर में चोट के निशान मिले। इस घटनाक्रम के बाद 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी कबीरधाम एएसपी विकास कुमार को बुधवार देर रात कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम गृह मंत्री विजय शर्मा ने सस्पेंड कर दिया। इसके बाद कल शुक्रवार को राजनांदगांव रेंज आईजी ने दो पुलिसकर्मी समेत जंगल रेंगाखार थाना की पूरी की पूरी टीम को लाइन हाजिर किया है। वर्तमान में गांव में पुलिस व प्रशासन की टीम मौजूद है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!