Breaking News in Primes

बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में टीम इंडिया के ‘प्रिंस’ शुभमन गिल ने अपना 5वां टेस्ट शतक जड़ 119 रनों की नाबाद पारी खेली

0 42

नई दिल्ली
बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में टीम इंडिया के ‘प्रिंस’ शुभमन गिल ने अपना 5वां टेस्ट शतक जड़ 119 रनों की नाबाद पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर भारत ने बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 515 रनों का टारगेट रखा है। टीम इंडिया को इस स्कोर तक पहुंचाने में शुभमन गिल के साथ ऋषभ पंत का अहम रोल रहा जिन्होंने 109 रनों की शानदार पारी खेली। एक समय ऐसा था जब भारत ने 67 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे, तब गिल और पंत ने चौथे विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला। शुभमन गिल का यह टेस्ट क्रिकेट में बैक टू बैक शतक है। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ हुई सीरीज के आखिरी टेस्ट में उन्होंने सेंचुरी लगाई थी। गिल ने अपनी इस पारी में 10 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के लगाए। उन्होंने इसी के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 छक्कों का आंकड़ा भी पार किया। शुभमन गिल का यह साल 2024 में तीसरा टेस्ट शतक है। वह इस साल क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने इस साल 2-2 टेस्ट सेंचुरी लगाई है।

2024 में भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक-
गिल ने इसी के साथ साल 2022 से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में बाबर आजम को पछाड़ दिया है। गिल का 2022 से यह 12वां शतक है, वहीं बाबर 11 शतक के साथ दूसरे पायदान पर हैं।

2022 से टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी-
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में शुभमन गिल का 5वां शतक है, वह डब्ल्यूटीसी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। इस लिस्ट में रोहित शर्मा टॉप पर हैं।

WTC में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक-
वहीं मौजूदा डब्ल्यूटीस चक्र में गिल का यह तीसरा शतक है, उनके अलावा रोहित और यशस्वी ने भी इस चक्र में 3-3 शतक ही जड़े हैं। चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में शून्य पर आउट होने के बाद शुभमन गिल ने यह शतक जड़ा है। इसी के साथ उन्होंने विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है। पिछले 50 सालों में घरेलू सरजमीं पर भारत के लिए पहली पारी में शून्य पर आउट होने के बाद दूसरी पारी में शतक जड़ने वाले गिल तीसरे खिलाड़ी हैं।
 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!