Breaking News in Primes

दुनिया भर में हर घंटे डूबने से होती है 26 लोगों की मौत : डब्ल्यूएचओ

0 28

न्यूयॉर्क
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की दक्षिण पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक साइमा वाजेद ने बताया कि दुनिया भर में हर साल डूबने से लगभग 236,000 लोगों की मौत होती है। यह आंकड़ा प्रतिदिन 350 या प्रति घंटे 26 है। हर साल 25 जुलाई का दिन ‘वर्ल्ड ड्राउनिंग प्रिवेंशन डे’ के रूप में मनाया जाता है, ताकि दुनिया भर में चोट से संबंधित मृत्यु और विकलांगता के प्रमुख कारण के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाई जा सके।

इस वर्ष की थीम है ‘कोई भी डूब सकता है, किसी को नहीं डूबना चाहिए’। क्षेत्रीय निदेशक ने कहा, “2019 में दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में डूबने से 70,034 लोगों की जान चली गई, जिससे यह दुनिया भर में डूबने से होने वाली मौतों में दूसरा सबसे बड़ा क्षेत्र बन गया।” उन्होंने कहा, ”डूबना एक अचानक और खामोश मौत है। रोकथाम ही इससे बचने का उपाय है। अधिकांश घटनाएं निगरानी की कमी, खतरनाक जल निकायों के संपर्क में आने, अपर्याप्त जागरूकता और गरीबी के कारण घरों के पास होती हैं।” वाजेद ने कहा कि इसके लिए कई ऐसे निवारक उपाय मौजूद हैं जो इस मुद्दे को संबोधित करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने कहा कि वैश्विक स्वास्थ्य निकाय ने डूबने से बचाव के लिए साक्ष्य-आधारित, लागत प्रभावी और मापनीय रणनीतियों की एक रूपरेखा तैयार की है। इसमें अलग-अलग संदर्भों के लिए मार्गदर्शन भी दिया गया है। वाजेद ने कहा, ”डूबने से होने वाली मौतों की रोकथाम में हम सभी की भूमिका आवश्यक है, चाहे जागरूकता बढ़ानी हो, प्रभावी समाधानों के बारे में जानकारी को बढ़ावा देना हो, स्थानीय या राष्ट्रीय सरकारों के साथ रोकथाम योजनाओं और नीतियों पर सहयोग करना हो, संबंधित संगठनों के साथ स्वयं सेवा करनी हो या पानी के आसपास व्यक्तिगत और पारिवारिक सुरक्षा सुनिश्चित करनी हो, हममें से हर कोई इसमें बदलाव ला सकता है।

 

वियतनाम में बाढ़ से 2 लोगों की मौत, 5 लापता

 वियतनाम के उत्तरी पर्वतीय प्रांत दीएन बिएन में  रात अचानक आई बाढ़ में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लापता हो गए। यह जानकारी वियतनाम समाचार एजेंसी ने दी।

एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि दो अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, दीएन बिएन जिले के चार गांवों में रात में अचानक बाढ़ आ गई।

गुरुवार सुबह तक, 10 स्थानीय घर पूरी तरह से ढह गए, जबकि 40 हेक्टेयर से अधिक कृषि उपज नष्ट हो गई। खोज और बचाव मिशन में लगभग 100 लोगों को शामिल किया गया है।

सामान्य सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार, वर्ष 2024 के पहले छह महीनों में वियतनाम में प्राकृतिक आपदाओं में 68 लोग मारे गए और लापता हो गए और 56 अन्य घायल हो गए।

फिलीपींस में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 21 हुई

 फिलीपींस में गेमी तूफान के कारण दक्षिण पश्चिम मानसून के जोर पकड़ने की वजह से हुई भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। यह जानकारी पुलिस ने  दी।
प्रारंभिक रिपोर्ट में पुलिस ने कहा कि फिलीपींस की राजधानी मनीला में सात, कैविते प्रांत में तीन, बटांगस प्रांत में पांच और रिजाल प्रांत में तीन लोगों की मौत हुई। पुलिस ने बताया कि बुलाकान प्रांत में एक और पंपंगा प्रांत के एंजिलिस सिटी में दो अन्य लोगों की मौत हुई। मौत का कारण मुख्य रूप से डूबना, भूस्खलन, पेड़ का गिरना और करंट लगना था।
फिलीपींस की राष्ट्रीय आपदा एजेंसी ने अभी तक दक्षिण-पश्चिम मानसून और गेमी तूफान के दोहरे प्रभावों के कारण मौतों की रिपोर्ट नहीं की है, जो गुरुवार सुबह फिलीपींस से बाहर निकल गया है।
फिलीपींस में इस वर्ष आए तीसरे तूफान गेमी के कारण मनीला मेट्रो और कई क्षेत्रों में बारिश हुई, जिससे बाढ़ और भूस्खलन हुआ।
गेमी तूफान ने लोगों की जान लेने के अलावा कई घरों को जलमग्न और नष्ट कर दिया, मुख्य रूप से तटीय और नदी के किनारे के समुदायों में झोंपड़ियों और कारों को बहा दिया। विस्थापित लोगों ने बुधवार रात कवर कोर्ट, स्कूलों, चर्चों और अन्य अस्थायी निकासी केंद्रों में गुजारी और अपने क्षेत्रों में बाढ़ के पानी के कम होने का इंतजार किया।
फिलीपींस वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक आपदाग्रस्त देशों में से एक है, जिसका मुख्य कारण उसका पैसिफिक रिंग ऑफ फायर और पैसिफिक टाइफून बेल्ट में स्थित होना है। औसतन, इस द्वीपसमूह में सालाना 20 तूफान आते हैं, जिसमें से कुछ तीव्र और विनाशकारी होते हैं।

अमेरिका में पनामा के डेरियन गैप को पार करते हुए 10 अवैध प्रवासी डूबे

 लैटिन अमेरिका के पनामा में डेरियन गैप पैदल पार करते समय 10 अवैध प्रवासी नदी में अचानक आई बाढ़ में डूब गये। राष्ट्रीय सीमा सेवा ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय सीमा सेवा के अनुसार, पीड़ितों के शवों को प्रवासी तस्करों से संबंध को छिपाने के लिए दफना दिये जाने के बाद सार्वजनिक मंत्रालय को इस घटना के बारे में जानकारी मिली।
उल्लेखनीय है कि पूर्वी पनामा के डेरियन प्रांत का क्षेत्र दलदल जैसे जंगल और कीचड़ वाले रास्तों के कारण बेहद जोखिम भरा है।
राष्ट्रीय सीमा सेवा ने एक बयान में कहा कि पनामा के अधिकारी प्रवासियों को अधिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए स्थापित एक वैकल्पिक मानवीय गलियारे के माध्यम से उन्हें बाहर निकालने कोशिश करते हैं, लेकिन कुछ प्रवासी अधिक खतरनाक मार्ग चुनते हैं।
राष्ट्रीय प्रवासन सेवा के आंकड़ों के अनुसार, मध्य अमेरिका और मैक्सिको को पार करके अमेरिका पहुंचने के लिए इस साल जनवरी से 22 जुलाई के बीच 216,000 से अधिक अवैध प्रवासियों ने खतरनाक यात्रा की।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!