Breaking News in Primes

टाईप थ्री फुटबॉल ग्राउंड गणेश उत्सव समिति द्वारा भजन व संगीत संध्या का आयोजन

0 397

टाईप थ्री फुटबॉल ग्राउंड गणेश उत्सव समिति द्वारा भजन व संगीत संध्या का आयोजन

“बैलाडीला लाईव म्यूजिकल ग्रुप ने दी शानदार प्रस्तुति”

किरंदुल: लौह नगरी किरंदुल के फुटबॉल ग्राउंड स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में गणेश उत्सव समिति द्वारा भजन व संगीत संध्या का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम समिति द्वारा गणेश जी की सामूहिक आरती रखी गई। जिसमें आर्सेलर मित्तल निप्पन स्टील किरंदुल के सीएसआर प्रमुख तेज प्रकाश, किरंदुल थाना प्रभारी प्रहलाद कुमार साहू, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सक्सेना, श्रमिक संघ एटक के पूर्व अध्यक्ष के. साजी एवं समिति के सभी सदस्यों के द्वारा सामूहिक आरती की गई। और समिति के अध्यक्ष रामदीन पटेल एवं सचिव दिनेश साहू द्वारा सभी अतिथियों का शॉल व श्रीफल से सम्मानित किया गया। तत्पश्चात बैलाडीला लाईव म्यूजिकल ग्रुप के स्थानीय कलाकारों द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई। कलाकारों ने गणपति बप्पा के बेहतरीन भजन व फिल्मी संगीत से शमा बांध दिया। स्थानीय कलाकारों ने बड़ी मेहनत से इस ग्रुप का निर्माण कर अपना पहला कार्यक्रम की प्रस्तुति फुटबॉल ग्राउंड टाइप 3 स्थित गणेश मंडप में की जिसे नगर वासियों ने काफी सराहा नगर के इस नवनिर्मित बैलाडीला लाईव म्यूजिकल ग्रुप इस शानदार प्रस्तुति में सिंथेसाइजर में आनंद, ऑक्टोपैड में लखन देवांगन, कांगो में प्रज्ञान गोलमोड़े, ढोलक में देवेंद्र, तबला में खिलेश्वर, गिटार में कृष ने अपने वादन के जादू से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वही इस कार्यक्रम में गायक के रूप में राजेंद्र एवं आनंद पान तथा रीमा दिवाकर और रीना साहू ने अपने सुरीली आवाज में भजन व गीतों की प्रस्तुति देकर शमा बांध दिया। इस बेहतरीन कार्यक्रम में मंच का सफल संचालन नगर के वरिष्ठ कलाकार, लेखक व कवि उपेंद्रनाथ त्रिपाठी के द्वारा किया गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!