Breaking News in Primes

वीरता और साहस के प्रतीक हैं मारवाड़ा नायक समाज के आराध्य भगवान पाबूजी महाराज के जन्मउत्सव पर निकली विशाल वाहन रैली

0 162

लोकेशन उज्जैन
रिपोर्टर प्रकाश राणावत

वीरता और साहस के प्रतीक हैं मारवाड़ा नायक समाज के आराध्य भगवान पाबूजी महाराज के जन्मउत्सव पर निकली विशाल वाहन रैली

मारवाड़ा नायक समाज द्वारा भगवान पाबूजी महाराज के जन्मोत्सव पर विशाल वाहन यात्रा और चल समारोह निकाला

उज्जैन प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मारवाड़ा नायक समाज द्वारा उज्जैन में लोक देवता भगवान पाबूजी महाराज के जन्मोत्सव पर विशाल वाहन यात्रा और चल समारोह शोभा यात्रा के रूप में निकाला गया, जिसमें मध्य प्रदेश के मारवाड़ा नायक समाज के कार्यकर्ता और समाज जन शामिल हुए सारंगपुर और राजगढ़ जिले से भी बड़ी संख्या में समाज जन उज्जैन में निकली शोभायात्रा और चल समारोह में शामिल हुए,, उज्जैन के मक्सी रोड निमनवासा से शोभा यात्रा का प्रारंभ हुआ, फजलपूरा नायक समाज की धर्मशाला में कार्यक्रम का समापन हुआ ,जिसमें समाज के वरिष्ठ प्रबुद्ध लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और भगवान पाबूजी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला, और बताया कि लोक देवता पाबूजी महाराज साहस और वीरता के देवता है ,जो समाज को सच्चाई और दीन दुखियों वंचित वर्ग के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देते हैं ,सच्चे मन से दीन दुखियों की मदद करने की सिख देते हैं, आज के नायक समाज के युवा अपने संस्कारों से परिपक्व इतिहास से सबक लेकर उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं ,उच्च पदों पर आसीन हो रहे हैं सरकारी सेवा प्रशासनिक सेवा, सामाजिक क्षेत्र राजनीतिक क्षेत्र में जाकर समाज और देश का नाम रोशन कर रहे हैं, छोटे-छोटे ग्रामीण क्षेत्र से समाज की प्रतिभाएं सामने आ रही है, यह समाज के सुखद बदलाव का संकेत है, इस तरह के आयोजन से समाज एकता के सूत्र में बंधता है, मध्य प्रदेश में मारवाड़ा नायक समाज युवा वर्ग, जन कल्याण समिति वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन में प्रतिवर्ष इस तरह की शोभायात्रा का आयोजन करते है ,एवं समाज के युवाओं को समाज की परंपरागत जड़ों से जोड़ने के लिए यह आयोजन किया जाता है, मारवाड़ा नायक समाज मध्य प्रदेश के अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं,लोकदेवता पाबूजी महाराज को अपना आराध्य मानते हैं ,मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलो में जहां समाज की आबादी निवास करती है वहां पर लोकदेवता पाबूजी महाराज के छोटे मंदिर देवस्थान देखने को मिल जाते हैं, भगवान पाबूजी महाराज के प्रति यह आस्था सनातन धर्म की जड़ों को मजबूत करती है ,सारंगपुर राजगढ़, उज्जैन ,देवास इंदौर, देपालपुर सहित मध्य प्रदेश के अनेक जिलों से समाज बंधु शोभायात्रा में शामिल हुए,

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!