Breaking News in Primes

Paris Olympics में आज मनु भाकर से फिर मेडल की उम्मीद… जानिए पेरिस ओलंपिक में भारतीय शेड्यूल

0 61

  पेरिस
खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ पेरिस ओलंप‍िक में भारत का दूसरे दिन ही खुल गया था. शूटिंग में स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने ब्रॉन्ज जीतकर भारत को पहला मेडल दिलाया. अब चौथे दिन एक बार फिर मनु भाकर से ब्रॉन्ज मेडल की उम्मीद है. वो आज (30 जुलाई) मिक्स्ड टीम इवेंट में उतरने वाली हैं.

मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम के ब्रॉन्ज मेडल मैच में उतरेंगी. उनके जोड़ीदार सरबजोत सिंह होंगे. इसके अलावा आज बैडमिंटन स्टार जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी भी मैदान में उतरेगी. आइए जानते हैं चौथे दिन भारत का फुल शेड्यूल…

निशानेबाजी:

– 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम कांस्य पदक मैच: भारत (मनु भाकर और सरबजोत सिंह) बनाम कोरिया – दिन में 1.00  बजे
– ट्रैप पुरुष क्वालिफिकेशन: पृथ्वीराज तोंडइमन – दोपहर 12:30 बजे
– ट्रैप महिला क्वालिफिकेशन: श्रेयसी सिंह और राजेश्वरी कुमारी – दोपहर 12:30 बजे

हॉकी:

– पुरुष पूल बी मैच: भारत बनाम आयरलैंड – शाम 4:45 बजे

तीरंदाजी:

– महिला व्यक्तिगत 1/32 एलिमिनेशन राउंड: अंकिता भकत (शाम 5:15 बजे) और भजन कौर (शाम 5:30 बजे)
– पुरुष व्यक्तिगत 1/32 एलिमिनेशन राउंड: धीरज बोम्मादेवरा (रात 10:45 बजे)

बैडमिंटन:

– पुरुष युगल (ग्रुप चरण): सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बनाम अल्फियन फजर और मुहम्मद रियान अर्दियांतो (इंडोनेशिया) शाम 5:30 बजे
– महिला युगल (ग्रुप चरण): अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो बनाम सेतयाना मपासा और एंजेला यू (ऑस्ट्रेलिया) – शाम 6:20 बजे

मुक्केबाजी:

– पुरुषों का 51 किग्रा राउंड ऑफ 16: अमित पंघल बनाम पैट्रिक चिन्येम्बा (जाम्बिया) – शाम 7:15 बजे
– महिलाओं का 57 किग्रा राउंड ऑफ 32: जैस्मीन लेम्बोरिया बनाम नेस्टी पेटेसियो (फिलिपींस) – रात 9:25 बजे
– महिलाओं का 54 किग्रा राउंड ऑफ 16: प्रीति पवार बनाम येनी मार्सेला एरियास (कोलंबिया) – देर रात 1:20 बजे (31 जुलाई)

सात्विक-चिराग को इस तरह मिली क्वार्टरफाइनल में एंट्री

बैडमिंटन में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी का सोमवार को होने वाला ग्रुप-स्टेज मैच रद्द हो गया था. वर्ल्ड नंबर-3 सात्विक-चिराग को अपने दूसरे ग्रुप गेम में जर्मनी के मार्क लैम्सफस और मार्विन सीडेल से भिड़ना था. मगर लैम्सफस के घुटने में चोट लगने के बाद सीडेल ने नाम वापस ले लिया. ऐसे में चिराग-सात्विक को फायदा मिला और क्वार्टरफाइनल में एंट्री हुई.

समय के हिसाब से देखिए भारतीय शेड्यूल:

दोपहर 12:30 बजे – ट्रैप महिला क्वालिफिकेशन: श्रेयसी सिंह और राजेश्वरी कुमारी
दोपहर 12:30 बजे – ट्रैप पुरुष क्वालिफिकेशन: पृथ्वीराज तोंडइमन
दोपहर 1:00 बजे – 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम का ब्रॉन्ज मेडल मैच: भारत (मनु भाकर और सरबजोत सिंह) बनाम कोरिया
दोपहर 1: 40- बलराज पंवार (रोइंग पुरुष सिंगल्स स्क्लस) क्वार्टर फाइनल
शाम 4:45 बजे – पुरुष पूल बी मैच: भारत बनाम आयरलैंड
शाम 5:15 बजे – अंकिता भकत का मैच, महिला व्यक्तिगत 1/32 एलिमिनेशन राउंड
शाम 5:30 बजे – भजन कौर का मैच, महिला व्यक्तिगत 1/32 एलिमिनेशन राउंड
शाम 5:30 बजे – पुरुष युगल (ग्रुप चरण): सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बनाम अल्फियन फजर और मुहम्मद रियान अर्दियांतो (इंडोनेशिया).
शाम 6:20 बजे – महिला युगल (ग्रुप चरण): अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो बनाम सेतयाना मपासा और एंजेला यू (ऑस्ट्रेलिया).
शाम 7:15 बजे – पुरुषों का 51 किग्रा राउंड ऑफ 16: अमित पंघल बनाम पैट्रिक चिन्येम्बा (जाम्बिया).
रात 9:25 बजे – महिलाओं का 57 किग्रा राउंड ऑफ 32: जैस्मीन लेम्बोरिया बनाम नेस्टी पेटेसियो (फिलिपींस)
रात 10:45 बजे – पुरुष व्यक्तिगत 1/32 एलिमिनेशन राउंड: धीरज बोम्मादेवरा
देर रात 1:20 बजे – महिलाओं का 54 किग्रा राउंड ऑफ 16: प्रीति पवार बनाम येनी मार्सेला एरियास (कोलंबिया)

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!