Breaking News in Primes

आडवाणी, सितवाला वेस्टर्न इंडिया बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैम्पियनशिप में भाग लेंगे

0 112

मुंबई
कई बार के विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी तथा मौजूदा एशियाई और राष्ट्रीय बिलियर्ड्स चैंपियन ध्रुव सितवाला तीन अगस्त से यहां शुरू होने वाली वेस्टर्न इंडिया बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैंपियनशिप में भाग लेंगे।

प्रतियोगिता का आयोजन तीन श्रेणियों सीनियर बिलियर्ड्स, सीनियर स्नूकर और जूनियर स्नूकर में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में मौजूदा राष्ट्रीय स्नूकर चैंपियन सौरव कोठारी, आदित्य मेहता, लक्ष्मण रावत, रूपेश शाह, ध्वज हरिया, आलोक कुमार, सिद्धार्थ पारिख और एस श्रीकृष्णा भी हिस्सा लेंगे।

सीनियर स्नूकर चैंपियन को दो लाख रुपये और उपविजेता को 1.2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। सीनियर बिलियर्ड्स विजेता को एक लाख रुपये और उपविजेता को 50,000 रुपये जबकि जूनियर वर्ग में विजेता और उपविजेता को क्रमश: 40,000 और 20,000 रुपये की इनामी राशि मिलेगी।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!