मौसम जानकारी : मध्य प्रदेश में नहीं हो रही बारिश, वर्षा के मौसम में हो रहा जल संकट
गर्मी और उमस से हाल बेहाल, देखिए किस किस जिलों में होगी बारिश
भोपाल। मध्य प्रदेश में फिलहाल 7 मौसम प्रणालिया सक्रिय है। इसके चलते ग्वालियर, चंबल और भोपाल संभाग के जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है इसके अलावा उज्जैन, इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
*प्रदेश में लगातार आ रही है नमी*
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर 7 मौसम प्रणालियां बनी हुई हैं। राजस्थान और उत्तर प्रदेश से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक एक मानसून द्रोणिका बरकरार है। इससे हवाओं का रुख लगातार दक्षिण-पश्चिमी बने होने से प्रदेश में लगातार नमी आ रही है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में मध्यम से हल्की वर्षा हो रही है। यह सिलसिला अभी बना रहेगा।