Breaking News in Primes

सुबह से खिली तेज धूप, दोपहर में बादलों ने बढ़ाई उमस, शाम को बादलों की गड़गड़ाहट के बीच हुई जोरदार बारिश

0 284

सुबह से खिली तेज धूप, दोपहर में बादलों ने बढ़ाई उमस, शाम को बादलों की गड़गड़ाहट के बीच हुई जोरदार बारिश

लोकेशन गैरतगंज

संवाददाता गौरव व्यास

गैरतगंज।. गैरतगंज बीते करीब एक सप्ताह से आसमान पर रोज- रोज छा रहे काले भूरे रंग के बादलों के बीच रविवार शाम को शहर में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ जोरदार बारिश हुई। इसके पहले सुबह से खिली तेप धूप की वजह से लोग गर्मी और उमस से बेहाल नजर आए।रविवार को सुबह करीब 9 बजे दोपहर करीब 1 बजे से लोग उमस भरी गर्मी से बैचेन हो उठे।

अचानक से रविवार को दोपहर3 बजे के बाद आसमान पर बादल छाए और शाम 5.28 बजे से अचानक बारिश का दौर शुरू हो गया। शुरुआत में 8 से20 मिनट तक तेज बौछारें पड़ी। इसके बाद करीब 6.30 बजे कभी तेज तो कभी रिमझिम पानी बरसता रहा। इस दौरान मौसम विभाग ने 2.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की है। इससे गर्मी व उमस से बेहाल लोगों को थोड़ी राहत मिल गई। रविवार को अधिकतम तापमान 40.6 और न्यूनतम 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।जबकि इसके पूर्व शनिवार को अधिकतम तापमान 42.1 और न्यूनतम 29.1 डिग्री रहा था।

 

सुस्त पड़ी मानसून की चाल, 22 जून के बाद दे सकता है दस्तक….टिटहरी ने दिए 4 अण्डे अच्छी बारिश होने के संकेत

 

मौसम विज्ञान केंद्रके प्रभारी डॉ एसएस तोमर के अनुसार मानसून की रफ्तार सुस्त है। मानसून मप्र और महाराष्ट्र के बोर्ड तक पहुंच चुका है। वहीं पर इसकी रफ्तार कमजोर हो गई है। अरब सागर व बंगाल की खाड़ी दोनों ब्रांच कमजोर होने से अगले 3 से 4 दिन तक बाद मानसून फिर से सक्रिय होगा। पहले तक रायसेन जिले में 18- 19 जून को मानूसन के दस्तक देने की संभावना थी। वह अब आगे बढ़ गई है। रायसेन में मानसून 4 से 5 दिन बाद यानी 23-24 जून तक मानसून की आमद होगी।।इससे किसानों के मुताबिक अच्छी बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं।

अचानक हुई बारिश के कारण नगर गैरतगंज में आसमानी बिजली के गिरने से गैरतगंज

नगर के स्टॉप डेम पर गुजर रही जीवन गिरी गोसामी पर अचानक बिजली गिर जाने गंभीर रूप से घायल हो गए तुरंत ही उन्हें उपचार के लिए गैरतगंज स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया डॉक्टर द्वारा उपचार कर रायसेन जिला आसप्तल मे रिफर कर दिया

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!