Breaking News in Primes

नवागत कलेक्टर ने किया पदभार ग्रहण

0 233

*शहडोल से गणेश केवट की रिपोर्ट*

नवागत कलेक्टर ने किया पदभार ग्रहण

 

कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण, जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

 

शहडोल 16 मार्च 2024- नवागत कलेक्टर श्री तरुण भटनागर ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया तथा विभागीय अधिकारियों से चर्चा की। नवागत कलेक्टर श्री तरुण भटनागर ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए जिला मुख्यालय में बनाए गए शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। नवागत कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के चारो ओर बैरिकेटिंग की व्यवस्था मजबूती के साथ रहे व अपूर्ण कार्य की जल्द से जल्द पूर्ण करना सुनिश्चित करे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि आब्जर्वर के बैठने की व्यवस्था, आवागमन की व्यवस्था, वाहन खड़े होने की व्यवस्था, ईवीएम मशीनों की रख रखाव सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए तथा विधानसभावार निर्वाचन से जुड़ी अन्य जानकारियां भी प्राप्त की।

 

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोमोनुस टोप्पो, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, संयुक्त कलेक्टर अमृता गर्ग, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अरविंद शाह, श्रीमती एंटोनियो एक्का, निर्वाचन सुपरवाइजर श्री संजय खरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!