Breaking News in Primes

प्रधामनंत्री मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में स्थापित होगा- मुख्यमंत्री डॉ यादव

0 365

प्रधामनंत्री मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में स्थापित होगा- मुख्यमंत्री डॉ यादव

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

मध्यप्रदेश में हर क्षेत्र में विकास के नए-नए कीर्तिमान बनाए जाएंगे- मुख्यमंत्री डॉ यादव

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मण्डीदीप में 65.53 करोड़ रू के कार्यो का किया शिलान्यास तथा भूमिपूजन

मण्डीदीप में 4.5 करोड़ रू के सिविल अस्पताल का किया लोकार्पण

 

रायसेन 13 मार्च 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सभी क्षेत्रों में चहुँमुखी विकास हो रहा है। समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों का ध्यान रखते हुए, उनके विकास और कल्याण के लिए काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में स्थापित हो। इसके लिए राज्य सरकार निरंतर काम कर रही है। यह विचार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रायसेन जिले के भोजनपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मण्डीदीप में आयोजित शिलान्यास तथा भूमिपूजन कार्यक्रम में जनसमूह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा कार्यक्रम में मंडीदीप नगर पालिका के 65.53 करोड़ रुपए लागत के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन तथा शिलान्यास किया गया। साथ ही चार करोड़ 50 लाख रू लागत के सिविल अस्पताल का लोकार्पण किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य की श्रेणी से निकालकर विकास की जो गति दी है, उसे कम नहीं होने देंगे। हमारा मध्यप्रदेश विकास के हर क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेगा। मध्यप्रदेश में सिंचाई, सड़क पेयजल विद्युत उद्योग अद्योसंरचना सहित हर क्षेत्र में विकास के काम हुए हैं। इन कार्यो को और अधिक आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 के बाद रेलवे की कई पुरानी परंपराओं को बदलकर रेलवे के विकास को गति दी है। केंद्रीय बजट और रेलवे बजट को एक कर भारत सरकार के संसाधनों के रेलवे के विकास में उपयोग का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश को रेलवे की कई सौगातें दी हैं। रानी कमलापति के रूप में देश का सर्वश्रेष्ठ स्टेशन विकसित हुआ है यह निजी सहभागिता से रेलवे अधोसंरचना विकास का सफल उदाहरण भी बना है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भोजपुर विधानसभा और विदिशा लोकसभा पर महादेव का विशेष आर्शीवाद है। भोजपुर में विश्व प्रसिद्ध विशाल शिवलिंग स्थापित है जो हमारी स्थापत्य कला का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि विदिशा लोकसभा का पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी पूर्व रक्षा मंत्री स्व. श्रीमती सुषमा स्वराज तथा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेतृत्व किया है। एक बार फिर शिवराज सिंह चौहान विदिशा लोकसभा का नेतृत्व करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने लगभग सवा सौ साल पहले कहा था 21वीं सदी भारत की होगी। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार काम हो रहे हैं, विश्व में भारत का जो मान-सम्मान बढ़ रहा है, वह स्वामी विवेकानंद जी की बात को चरितार्थ करती है।

 

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने हमारे प्रदेश को बीमारू राज्य बनाकर छोड़ा था, जिसे बीमारू राज्य की श्रेणी से विकसित राज्य की श्रेणी में लाने का काम हमारी सरकार ने किया। जिस गति से हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दिन-रात परिश्रम कर रहे हैं मुझे पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारा मध्यप्रदेश विकास के हर मामले में भारत में नम्बर एक राज्य बनेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वैभवशाली भारत गौरवशाली भारत सम्पन्न भारत समृद्ध भारत और शक्तिशाली भारत का निर्माण हमारे यशस्वती प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है। आज पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ रहा है जय-जय हो रही है। यह चमत्कार प्रधानमंत्री मोदी के प्रभावी नेतृत्व ने किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर आगे बढ़ रहा है। विकास की इस धारा को निरंतर आगे बढ़ाने में हम सभी को योगदान देना है। प्रधानमंत्री का संकल्प है विकसित भारत का निर्माण और विकसित भारत के निर्माण के लिए विकसित मध्यप्रदेश का निर्माण यह मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश सरकार का संकल्प लिया है। उन्होंने जनसमूह को संबोधित करते हुए आईये हम सब एकजुट होकर प्रधानमंत्री मोदी के पीछे चले और विकसित भारत विकसित मध्यप्रदेश बनाने में अपना योगदान दें। हम सब मिलकर काम करेंगे देश-प्रदेश और क्षेत्र को आगे बढ़ाएंगे।

 

कार्यक्रम में भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार द्वारा लगातार विकास के नए-नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा भौगोलिक विकास के साथ-साथ समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति जो गरीब हैं असहाय हैं उनकी सेवा करने का काम किया है। विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है। विधायक

पटवा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य की श्रेणी से निकालकर विकसित राज्य की श्रेणी में लाने का काम किया है और अब हमारे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा मध्यप्रदेश को विकास के क्षेत्र में नम्बर वन बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

 

विधायक पटवा ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को धन्यवाद देते हुए कहा कि औबेदुल्लागंज विकासखण्ड अंतर्गत तीन करोड़ 25 लाख रू लागत से पांच उप स्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत किए हैं जो तामोट, विद्यागोरी सलकनी सेमरीकला तथा झिरपई में बनेंगे। इनके अलावा चिकलोद में डेढ़ करोड़ रू का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि आज यहां 65.55 करोड़ के विकास कार्यो का भूमिपूजन शिलान्यास किया गया है। साथ ही लगभग चार करोड़ के सिविल अस्पताल का लोकार्पण भी किया गया है। इनके अलावा क्षेत्र में अभी 280 करोड़ रू के विकास कार्य प्रगतिरत हैं। विधायक पटवा ने मुख्यमंत्री डॉ यादव के समक्ष क्षेत्र में ट्रामा अस्पताल मण्डीदीप नगर में खेल स्टेडियम राहुल नगर की बस्ती को राजस्व में शामिल करने औबेदुल्लाग नगर परिषद में सड़क का चौड़ीकरण नूरनगर में बड़ी कृषि उपज मण्डी स्थापित करने औबेदुल्लागंज और मण्डीदीप में नर्मदा लाइन नगर परिषद सुल्तानगंज में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन सहित अन्य विकास कार्यो की मांग रखी।

 

कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित

 

कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल सांसद रमाकांत भार्गव सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा पूर्व केबीनेट मंत्री रामपाल सिंह नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश पचौरी राकेश शर्मा कलेक्टर अरविंद दुबे, पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल सहित अन्य अधिकारी तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने निकाली जन आभार यात्रा

 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा मण्डीदीप में जन आभार यात्रा भी निकाली गई। जो कि मण्डीदीप में खेल मैदान से प्रारंभ होकर गणेश चौक स्टेशन रोड होते हुए सतलापुर चौराहे पर समाप्त हुई। जन आभार यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

पीआरओ/स0क्र0 60/03-2024

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!